ईंट से सिर कुचला, दांत तोड़े, खून से लथपथ शव…17 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या
- आगरा में एक दिल दहला देेने वाली घटना सामने आई है। बड़ा उखर्रा के पास 12 बीघा (सदर) में शुक्रवार की रात 17 साल के किशोर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आगरा में एक दिल दहला देेने वाली घटना सामने आई है। बड़ा उखर्रा के पास 12 बीघा (सदर) में शुक्रवार की रात 17 साल के किशोर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। 17 साल के युवक को बुरी तरह पीटा गया है। ईंट से उसका सिर कुचला गया। दांत तोड़े गए। मौके पर खून से सना फांवड़े का डंडा भी मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। हाथ पर लिखे नाम के आधार पर किशोर की पहचान हो सकी। वह बिजली मिस्त्री था।
शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस को एक युवक पर शक है। उसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकता है।
प्रेम नगर, उखर्रा रोड निवासी अली हुसैन पुत्र सज्जन सिंह शुक्रवार की रात दस बजे से अपने घर से गायब था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह बड़ा उखर्रा के पास 12 बीघा में एक रक्त रंजित शव झाड़ियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। हत्या बेरहमी से की गई थी। ईंट से सिर कुचला गया था। घटना स्थल पर संघर्ष के भी निशान थे। घटना स्थल अली के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि दो पहलुओं से हत्याकांड की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सदर जितेंद्र सिंह एक युवक की तलाश कर रहे हैं। यह युवक अली की पहचान वाला है। यह घर पर नहीं है। इलाके में छानबीन में पता चला है कि अली के साथ रहने वाले युवकों की छवि अच्छी नहीं है। दूसरा पहलू अवैध संबंध है। फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। सर्विलांस टीम से मदद ली जा रही है। वहीं इलाके में चर्चा है कि पूर्व में एक चोरी हुई थी। इस हत्याकांड के तार उससे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
अन्य खबरें
और खतरनाक हुआ कोरोना, आगरा में महज 27 दिन में दोगुने से अधिक मौतें, आंकड़े भयावह
कोरोना काल में साइबर ठग हुए सक्रिय, ऐप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए
आगरा: नाबालिग की हत्या से सनसनी, ताजनगरी के सुनसान इलाके में मिला शव
घर में नीचे मन रहा था बर्थडे का जश्न, छत पर भाई लगा रहा था फंदा, ऐसे मचा कोहराम