आगरा न्यूज: महिला की मौत के 2 दिन बाद पता चला कोरोना, मच गया हड़कंप
- आगरा में कोरोना वायरस का एक ऐसा मामला आया, जिससे शमसाबाद के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, कस्बे में दो दिन पहले हुई महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस पाजिटिव आई है।

आगरा में कोरोना वायरस का एक ऐसा मामला आया, जिससे शमसाबाद के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, कस्बे में दो दिन पहले हुई महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस पाजिटिव आई है। इसके बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने मोहल्ले को सील कर परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दौड़ पड़ी हैं। अब आसपास के घरों की मोपिंग और सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
दरअसल, कस्बे के मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता की पत्नी गीता गुप्ता उम्र 45 वर्ष को बीपी और शुगर की बीमारी थी। करीब चार दिन पहले हुई बारिश के दौरान उन्हें हल्का बुखार आ गया था। वे पत्नी को लेकर डाक्टर के पास गए थे। डॉक्टर ने कोरोना की जांच को कहा। इस पर उन्होंने प्राइवेट लैब से जांच कराई। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान गीता की मृत्यु हो गई।
शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। महिला के 3 बच्चे हैं। जबकि परिवारजन अलग-अलग मकानों में रहते हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मोहल्ले को सेनेटाइज कराया गया है। मृतका के परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया है। मोहल्ले को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में थर्मल स्क्रीनिंग भी की है।
अन्य खबरें
हिन्दुस्तान की पहल: जो काम शासन-प्रशासन न कर सका, आगरा के दानवीरों ने कर दिखाया
वाह रे सरकारी व्यवस्था! कोई दुनिया छोड़ गया तो कोई रिटायर, तब मिली स्थायी नौकरी
कोरोना काल में खुशखबरी, चीन छोड़ आगरा आएगी जर्मन कंपनी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार
लॉकडाउन खुलते ही बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आगरा में अब तक 48 की मौत, 945 संक्रमित