घर में नीचे मन रहा था बर्थडे का जश्न, छत पर भाई लगा रहा था फंदा, ऐसे मचा कोहराम
- रामस्वरूप नगर (शाहगंज) में गुरुवार देर रात किशोर का शव घर की छत पर बने टिन शेड से बनाए फंदे से लटका मिला। किशोर शाम से ही लापता था। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश किया। देर रात छत पर जाने पर शव देख परिवार में कोहराम मच गया।

आगरा में एक शख्स के आत्महत्या का ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक शख्स ने उस वक्त आत्महत्या कर ली, जब नीचे जन्मदिन का जश्न मन रहा था। रामस्वरूप नगर (शाहगंज) में गुरुवार देर रात किशोर का शव घर की छत पर बने टिन शेड से बनाए फंदे से लटका मिला। किशोर शाम से ही लापता था। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश किया। देर रात छत पर जाने पर शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
रामस्वरूप कॉलोनी निवासी दिव्यांशु (13) के पिता रविकांत की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिव्यांशु के रिश्ते के भाई का जन्मदिन था। शाम को घर में नीचे जन्मदिन का जश्न चल रहा था। तभी दिव्यांशु लापता हो गया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को जब वह नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की। कॉलोनी में काफी तलाश की। देर रात जब परिवारीजन छत पर गए तो दिव्यांशु छत पर बने टिन शेड में एंगल से बनाए फंदे पर लटका था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी सांसें चल रही थी।
और मच गया कोहराम
आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। उसे अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस पहुंची। सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोगों से बात की है। उनका कहना है कि दिव्यांशु का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
कॉलोनी में तीन माह में चार लोगों ने खुदकशी
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि तीन माह में खुदकुशी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। कॉलोनी में दस दिन पहले बीएड पास मेनका सिसौदिया ने नौकरी नहीं मिलने पर खुदकशी कर ली थी। 31 मार्च को गोपाल सोनी और उनकी पत्नी प्रिया ने खुदकशी कर ली थी। उनके शव कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। दंपति की खुदकशी के मामले में पुलिस माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
अन्य खबरें
UP बोर्ड परीक्षा परिणाम आज, आगरा के 1 लाख 19 हजार छात्रों के भाग्य का होगा फैसला
आगरा पुलिस के लिए कैसे कोरोना बम बन गए हैं अपराधी? क्यों अटकी रहती हैं सांसें
ताजनगरी के होटलवालों ने आस छोड़ी तो हजारों कर्मचारी आए सड़कों पर
जानें कैसे आगरा में बाईपेप मशीनों ने बचाई कई कोरोना मरीजों की जान