आगरा आज का राशिफल 15 अगस्त: धनु राशि वालें रहें सावधान, साथी से मिल सकता है धोखा

Smart News Team, Last updated: Fri, 14th Aug 2020, 8:07 PM IST
  • सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 15 अगस्त, 2020.
जानिए क्या कहते हैं आगरावासियों के सितारे

आगरा. इंसान के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा प्रभाव पड़ता है. दैनिक राशिफल से इंसान को भविष्य का आभास हो जाता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 15 अगस्त, 2020.

मेष- आज कार्यक्षेत्र में साहस और पराक्रम के कारण सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी परिजन के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष- आज किसी पारिवारिक समस्या के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन तनाव देगा। सुख सुविधा में कमी रहेगी।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग प्राप्त करेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। विशेष व्यक्ति से भेंट होगी। धन लाभ होगा।

कर्क- विदेश से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। दूर देश की यात्रा कर सकते हैं। धन व्यय होगा।

सिंह- आज उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अभिन्न मित्र से सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या-आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ का योग।

तुला- आज आध्यात्मिक कार्यों में अरुचि रहेगी। अकारण पिता से मनमुटाव या अनबन हो सकती है। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

वृश्चिक- आज किसी अंजान पर अत्यधिक विश्वास करने से परहेज करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। वाहन धीमे चलाएं, नहीं तो तनाव मिलेगा।

धनु- आज किसी विपरीत लिंग साथी से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ से धन लाभ होगा। जीवन साथी से अनबन हो सकती है।

मकर- आज किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे। सुख सुविधा पर पूंजी खर्च होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ेगी।

कुंभ- आज प्रेम प्रसंग में अकारण तनाव मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन और उपहार का लाभ मिलेगा।

मीन- आज किसी संपत्ति विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाने में कष्ट होगा। व्यापारिक सहयोगी धोखा दे सकते हैं। मानहानि हो सकती है।

 

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें