आगरा आज का राशिफल 17 जून: कन्या राशि वालों पर लग सकता है चोरी का झूठा आरोप

Smart News Team, Last updated: Thu, 17th Jun 2021, 7:51 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 17 जून 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 17 जून 2021.

आगरा: जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 17 जून 2021.

मेष-आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी, यात्रा में गीत संगीत का लुफ्त उठाएंगे, शुभ समाचार मिलेगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष-आज भूमि एवं भवन संबंधी समस्या का समाधान होगा, सुख सुविधा की वस्तुएं घर में लायेंगे, व्यापार में साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा, व्यर्थ तनाव सम्भव है। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन-आज आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, बन्धु बान्धवों से प्रीति बढ़ेगी, कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी, धन लाभ होगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क-आज कान सम्बन्धी रोग पीड़ा एवं कष्ट का सबब बनेगा, यात्रा में नये मित्र बनेंगे, दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह-आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी, आजीविका की बाधा दूर होग,किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा, मन पसंद भोजन प्राप्त होगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या-आज आप पर चोरी का झूठा आरोप लग सकता है, तत्पश्चात आपको जेल जाना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, राजनीति विरोध झेलना पड़ेगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला-आज आजीविका की तलाश पूरी होगी, ससुराल से आर्थिक मदद मिल सकती है, आपके उत्साह एवं उमंग में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक-आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, पिता से मनोवांछित उपहार प्राप्त होंगे, धन एवं मन बढ़ेगा, प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु-आज व्यर्थ भाग दौड़ एवं तनाव का सामना करना पड़ेगा, पिता से अकारण मतभेद हो सकते हैं, गुप्त धन मिलने के योग है, जीवन साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर-आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा मार्ग मेें चोट लग सकती है, राजनीति यकायक आपको बड़ा पद मिल सकता है, शत्रु पक्ष घात कर सकता है, अप्रिय समाचार मिलेगा। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ-आज अविवाहितों को विवाह से सम्बन्धित शुभ समाचार मिलेगा, प्रेम भाव में वृद्धि होगी, व्यापार में नये सहयोगी बनेंगे, गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन-आज कारागार से मुक्त होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होने से मनोबल बढ़ेगा, व्यापारिक विघ्न बाधा दूर होने से आय बढ़ेगी, भोग विलास पर धन अधिक खर्च होगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें