6 साल के बच्चे को आइसक्रीम-चॉकलेट का लालच दिया, फिर कमरे में ले जाकर किया कुकर्म
- आगरा में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला।

आगरा। कार्यालय संवाददाता
आगरा में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला। परिजनों ने जब काफी देर से लापता बच्चे की तलाश की तो वह अधेड़ के कमरे में मिला। बच्चे के परिजनों को देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने हरीपर्वत थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दरअल, घटना 29 जून की दोपहर की है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छह साल का बच्चा अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि तभी पड़ोस का रहने वाला कमल सिंह बच्चे को आइसक्रीम और चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। काफी देर से लापता होने पर बच्चे के परिवार वाले उसे खोजने लगे। तभी आरोपी कमल सिंह के घर के कमरे से बच्चे के रोने और चीखने की आवाज आईं।
इस पर परिवार के लोग आरोपी के घर के छत पर बने कमरे में पहुंचे। जहां बच्चा घबराया हुआ मिला। परिवार के लोगों ने 30 जून को थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को आरोपित को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अन्य खबरें
कोरोना मरीजों के लगातार झूठ बोलने से बढ़ रहा है आगरा में कोविड-19 खतरा
कोरोना काल में बंद ताजमहल के 6 जुलाई से होंगे दीदार लेकिन इन शर्तों के साथ
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2020 जारी, आगरा के 90 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी
आगरा जेल की पहल, इमरजेंसी में पैनिक अलार्म बजाकर कैदी मांग सकेंगे मदद