दहेज केस में दबिश देने पहुंची पुलिस पर टूट गई भीड़, मारपीट और अभद्रता, 18 पर केस

Smart News Team, Last updated: Fri, 10th Jul 2020, 1:14 PM IST
  • आगरा में दहेज मामले में दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया।
आगरा में भीड़ का पुलिस पर हमला

आगरा. उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को ताजनगरी आगरा के एक गांव में भी दहेज उत्पीड़न मामले में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर गांव की भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जमकर गालियां भी दी। साथ ही पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी भी फरार हो गया। हालांकि, कुछ ही देर में सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आदमी का जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब एक बजे की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के घर दबिश दी थी। इनके खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज हैं जिनमें नीरज, राज कुमार, बबलू निवासी घाघपुरा (फतेहाबाद) आरोपी शामिल हैं। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी नीरज को पकड़ लिया गया लेकिन उसके शोर मचाने से अचानक काफी संख्या में वहां लोग आ गए और पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं नीरज फरार हो गया। कुछ ही देर में फोर्स आ गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टी-20 विश्व कप टला तो जानें कैसे टूट जाएगा आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर का सपना

फतेहाबाद थाने में पुलिस की ओर से बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, नामजद आरोपियों को छुड़ाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कराया गया। गिरफ्तार एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। बाकियों की तलाश की जा रही है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें