पिता ने बेटी की सहेली के साथ किया दुराचार, मुंह खोलने पर दी खौफनाक मौत की धमकी

Smart News Team, Last updated: Tue, 14th Jul 2020, 11:07 PM IST
  • आगरा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर पिता को अपनी बेटी की सहेली के साथ दुराचार करने के जु्र्म में गिरफ्तार किया है।
फोटो- बाईं तरफ आरोपी 

आगरा. ताजनगरी में एक हिस्ट्रीशीटर पिता ने बेटी की सहेली का शारीरिक उत्पीड़न करने जैसे शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता उस समय अपनी सहेली से मिलने उसके घर पहुंची थी। मौका देखकर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की चार्जशीट तैयार कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाई की मंडी इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता का हिस्ट्रीशीटर रहीश (52 वर्ष) के घर पर आना जाना था। वह उसकी बेटियों की दोस्त थी। सोमवार शाम वह उसके घर बेटियों से मिलने गई लेकिन घर में कोई नहीं था। मौका देखकर हिस्ट्रीशीटर ने उसे दबोच लिया। उसे घसीटकर कमरे में ले गया और दुराचार किया। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो मार देगा।

लॉकडाउन में चोरी-छुपे करा दी बच्चियों की शादी, अब प्रेग्नेंसी जान पर भारी

दुराचार के बाद पीड़ित युवती ने घर वापस लौटकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि आरोपी ने पूरे परिवार को मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा है। पीड़िता के परिवार ने थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगा। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरी ओर पकड़े जाने के डर से हिस्ट्रीशीटर ने पीड़ित परिवार पर पंचायत में फैसले पर दबाव भी बनाया लेकिन परिवार ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी।

स्कूटर तो कभी फ्रिज के लालच में ऑनलाइन ठगे जा रहे लोग, आप न हो जाएं अगला शिकार !

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला जानकारी में आते ही केस दर्ज कराया गया। टीम एक बनाई गई जिसने हिस्ट्रीशीटर के घर को घेरकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मुकदमे में जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें