आगरा: नशे में पत्नी को मारने के लिए दौड़ा पति, छत से गिरकर मौत, पुलिस को शक

Smart News Team, Last updated: Mon, 29th Jun 2020, 7:16 PM IST
  • आगरा में एक शख्स नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी को डंडा मारने के लिए भागा लेकिन गलती से छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। अब पुलिस इस कहानी पर शक कर पीछे के कारण तलाश रही है।
पत्नी को मारने के लिए डंडा लेकर भाग रहा था शख्स अचानक छत से गिरा।

आगरा. ताजनगरी में नशे से धुत्त एक शख्स अपनी पत्नी को डंडे से मारने के लिए भागा और अपना संतुलन खोकर छत से नीचे गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी बच्चों को छोड़कर कहीं गायब हो गई। पुलिस इस मौत को संदिग्घ मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस को मृतक के छत से गिरने वाली कहानी पर थोड़ा शक है। वहीं मृतक के घरवाले भी इसे हत्या बता रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। हलवाई का काम करने वाला कलुआ कुशवाहा (40 वर्ष) रात नशे में घर लौटा जिस बात पर पत्नी बबिता से विवाद हो गया। आधी रात तक झगड़ा होता रहा। गुस्से में बबीता छत पर सोने चली गई। बच्चों ने पुलिस कि मां के सोने चले जाने के बाद गुस्से में आकर कलुआ मां को मारने के लिए डंडा लेकर छत पर पहुंच गया।

जैसे ही उसने मारने की कोशिश की तो बबीता ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। कलुआ पीछे भागा और सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर कलुआ के परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने बबिता को आरोपी ठहराया तो वो भी विवाद देखकर पति के शव और बच्चों को छोड़कर गायब हो गई।

दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो जाएगा। बबिता की यह दूसरी शादी है। कलुआ उसका देवर था। पति की मौत के बाद बबिता ने उससे शादी की थी। पहले पति से छह बच्चे हैं। पुलिस अभी भी मामले को संदिग्ध निगाहों से देख रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें