आगरा: पति की मौत के बाद विधवा के प्लॉट पर दबंगों का कब्जा, नहीं हो रही सुनवाई

Smart News Team, Last updated: Thu, 18th Jun 2020, 7:50 PM IST
  • आगरा के ताजगंज में रहने वाली विधवा महिला के प्लॉट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया। अब महिला लगातार पुलिस-प्रशासन में शिकायत कर रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विधवा महिला के प्लॉट पर दबंगों का कब्जा (प्रतीकात्मक फोटो)

आगरा. जिले के ताजगंज में रहने वाली एक विधवा महिला की जमीन पर कुछ दंबगों ने कब्जा कर बांउड्री करवा दी। विधवा महिला ने बुधवार को इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत की है। विधवा की शिकायत है कि बरौली अहीर में उसके प्लॉट को दबंगों ने कब्जा लिया है। इससे पहले भी महिला ने शिकायत की थी लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद नगर थाना इलाके के ताजगंज की निवासी शारदा देवी ने अपने प्रशासन को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि साल 2008 के मार्च महीने में उसके पति जगदीश प्रसाद ने बरोली अहीर में एक प्लॉट खरीदा था। उस दौरान पति ही प्लॉट की देखरेख करते थे। लेकिन साल 2016 के जनवरी में पति का देहांत हो गया। जिसके बाद प्लॉट के देखरेख की जिम्मेदारी उनपर आ गई।

पीड़िता का आरोप है कि पति के देहांत के कुछ समय बाद इलाके के दबंगों ने उनके प्लॉट पर बाउंड्री करके कब्जा कर लिया। इस संबंध में उन्होंने दिसंबर 2019 से लगातार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई अभी तक नहीं हो पाई। पीड़िता के अनुसार, पुलिस और प्रशासन में वे कई बार शिकायत कर चुकी हैं। महिला की मांग है कि उनके प्लॉट से कब्जा हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें