आगरा: सैकड़ों बंदरों का गली पर कब्जा, एक आदमी को मार डाला, कई घायल, खौफ में लोग
- ताजनगरी की एक गली में बंदरों का इतना आतंक है कि उनके हमले से एक आदमी की जान चली गई और कई घायल हो गए हैं। सैंकड़ो बदरों ने गली पर कब्जा कर लिया है।

आगरा. उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक इलाके की गली में बंदरों ने कब्जा कर लिया है। बंदरों का आतंक इतना ज्यादा है कि अब लोग उधर से गुजरने से भी कतराने लगे हैं। बंदरों ने काफी संख्या में लोगों को भी घायल कर दिया है। यहां तक की बंदरों के हमले में एक व्यक्ति की भी जान चली गई है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों को हर दिन खौफ में गुजारना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बंदरों का आगरा की फुलट्टी स्थित कूचा साधुराम गली में है। सैंकड़ों बंदकर दिन भर जमकर उत्पात मचाते हैं। गली से गुजरने वाले राहगीरों पर हमला करते हैं। हाल ही में एक व्यक्ति की बंदर के हमले से मौत हो गई थी।
17 साल के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, हकीकत पता चलने पर डिप्रेशन में चला गया..
आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और क्षेत्रीय निवासी आशू शर्मा ने बताया कि बंदरों के हमले से एक आदमी की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। गली में रहने वाले लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
अन्य खबरें
17 साल के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, हकीकत पता चलने पर डिप्रेशन में चला गया..
आगरा: सुबह जब ड्यूटी से घर आया तो फांसी के फंदे पर झूल रही थी सिपाही की पत्नी…
गुटखा तलब में अस्पताल से भागा कोरोना संक्रमित, पकड़ने को दौड़े डॉक्टर और स्टाफ
दहेज के लिए भाभी की जिंदा जलाकर हत्या, 9 साल से फरार MA पास ननद गिरफ्तार