5 बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप, रातभर पुलिस ढूंढी, सुबह पिकनिक मनाते मिले
- मंगलवार शाम को माहौर नगर बस्ती में अचानक भगदड़ सी मच गई। यहां रहने वाले 11 से 15 वर्ष तक के पांच बच्चे अचानक लापता हो गए।

आगरा में बच्चों की एक हरकत से घंटों तक माता-पिता की सांसें थम गईं थीं। जगदीशपुरा थाने के बोदला स्थित माहौर नगर से मंगलवार शाम को अचानक पांच बच्चे लापता हो गए। बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना से पुलिस के भी होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद आनन-फानन में पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह सभी बच्चे कैलाश मंदिर के पास यमुना घाट पर मिले। बच्चों ने परिजनों को बताया कि वह पिकनिक मनाने के लिए गए थे।
कोख के सौदागरों का है बड़ा नेटवर्क, दुबई से जुड़े हैं मास्टरमाइंड विष्णु के तार
मंगलवार शाम को माहौर नगर बस्ती में अचानक भगदड़ सी मच गई। यहां रहने वाले 11 से 15 वर्ष तक के पांच बच्चे अचानक लापता हो गए। परिवार वालों ने आसपास के इलाके में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। देर रात सभी के परिवार वाले बोदला चौकी पर पहुंचे। जानकारी थाना जगदीशपुरा को भी दी गई। थाना पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। परिवार वालों ने बताया कि शाम को सभी बच्चे खाना खाने के बाद घर से निकले हैं। इसके बाद नहीं लौटे।
आगरा में दबंगों ने नहीं होने दिया दलित महिला का अंतिम संस्कार, चिता से उठवाया शव
पुलिस को खोजबीन के दौरान देर रात बस्ती के एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चों को मंगलवार दोपहर में कैलाश मंदिर के पास देखा था। सूचना पर थाना पुलिस ने करीब आधी रात को कैलाश मंदिर के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह तड़के कैलाश घाट के पास से सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। बच्चों ने बताया कि वह पिकनिक मनाने के लिए कैलाश घाट पर आए थे। परिवार वालों को बताते तो वह भेजते नहीं। इसलिए बिना बताए चले आए। थाना पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
अन्य खबरें
कोख के सौदागरों का है बड़ा नेटवर्क, दुबई से जुड़े हैं मास्टरमाइंड विष्णु के तार
कोरोना काल में अभिभावकों का स्कूलों में प्रदर्शन, कहा- नहीं देंगे 6 महीने की फीस
ताजनगरी में गिरा मौसम का तापमान तो मचेगा कोहराम, 7 गुना ताकतवर होगा कोरोना वायरस
आगरा में एंटी रोमियो स्क्वाड की फिर जरूरत, शहर के मनचले नहीं आ रहे बाज