आगरा: पुलिस थाने के व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐसा क्या पोस्ट हुआ कि मच गया हड़कंप
- खंदौली थाना क्षेत्र की सूचनाओं को आदान-प्रदान करने के लिए बने व्हाट्सऐप ग्रुप पर इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ थाना पुलिस से लेकर जिला के आलाधिकारी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में जुड़े एक व्यक्ति ने अश्लील पोस्ट डाल दी, जिससे हड़कंप मच गया।

आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद अचानक थाना से लेकर इलाके के संभ्रातं लोगों में हड़कंप मच गया। खंदौली थाना क्षेत्र की सूचनाओं को आदान-प्रदान करने के लिए बने व्हाट्सऐप ग्रुप पर इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ थाना पुलिस से लेकर जिला के आलाधिकारी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में जुड़े एक व्यक्ति ने अश्लील पोस्ट डाल दी, जिससे हड़कंप मच गया।
हैरानी की बात है कि पुलिस ने इसकी सुध दो घंटे बाद ली। अश्लील पोस्ट डालने वाले को ग्रुप से हटा दिया और थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बताया गया है कि पीएस खंदौली व्हाट्सग्रुप है। मंगलवार दोपहर ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति ने अश्लील पोस्ट डाल दी। इसको लेकर ग्रुप में हंगामा मच गया। ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कार्रवाई की बात कही। दो घंटे बाद ग्रुप एडमिन सिपाही ने पोस्ट डालने वाले को हटाया।
कार्यवाहक थाना अध्यक्ष खंदौली तेजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी ग्रुप में अश्लील पोस्ट को डाला है, जांच के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अन्य खबरें
कोरोना टास्क फोर्स का खुलासा: कोविड -19 के इलाज को अस्पताल देने में आनाकानी
कोरोना से मौत ने उड़ा रखी है ताजनगरी की नींद, अनलॉक-2 में आगरा को कोई राहत नहीं
घर पर था ATM कार्ड, खाते से गायब हो गए एक लाख रुपये, जानें क्या है माजरा
आगरा: फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी करने वाले 24 शिक्षकों पर मुकदमा, पढ़ें नाम