आगरा : सेना भर्ती रैली को लेकर एक किमी तक हाईवे की एक लेन रहेगी बंद

Smart News Team, Last updated: Sun, 14th Feb 2021, 9:24 AM IST
  • सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए रविवार से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके मद्देनजर 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। साथ ही एक लेन को बंद किया गया है। 
फाइल फोटो

आगरा : सेना भर्ती सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस दौरान हाईवे पर एक किमी की दूरी तक एक लेन बंद रखी जाएगी। यह लेन मथुरा से आने वाली होगी। इस लेन के वाहनों को डायवर्ट कर दूसरी लेन से गुजारा जाएगा। भर्ती शुरू होने से पहले ही पुलिस डायवर्जन लागू कर देगी। व्यवस्थाओं के लिए 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हाईवे पर स्थित आनंद इंजिनियरिंग कॉलेज में सोमवार से सेना भर्ती शुरू होने जा रही है। रविवार से ही इसके लिए युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि भर्ती रैली में पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। रोड पर किसी को असुविधा न हो, इसके लिए आनंद इंजिनियरिंग कॉलेज से दोनों ओर 500-500 मीटर की दूरी तक बैरीकेड कर दिया गया है। यहां कोई वाहन नहीं गुजरने दिया जाएगा। क्योंकि भर्ती के समय कॉलेज के बाहर युवाओं की भीड़ रह सकती है। किसी भी तरह का हादसा न हो, इसके लिए यह इंतजाम किए हैं। कॉलेज से इसी दूरी पर बस स्टॉपेज बनाए गए हैं। यहां भर्ती देखने के बाद बसों में बैठाकर युवाओं को उनके घर भेज दिया जाएगा। पुलिस का एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां से सारी व्यवस्थाओं की निगरानी रखी जाएगी।

आगरा में है घटिया आजम खां, जानें क्यों पड़ा ऐसा नाम और क्या है खासियत

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें