स्कूटर तो कभी फ्रिज के लालच में ऑनलाइन ठगे जा रहे लोग, आप न हो जाएं अगला शिकार !
- आगरा में दो ऑनलाइन ठगी के केस हुए जिनमें सामान बेचने वाली पार्टी ने खुद की पहचान फौजी के रूप में कराई। पुलिस जांच कर रही है।

आगरा. ताजनगरी आगरा में ऑनलाइन ठगी के दो ऐसे मामले सामने आए जिनका शिकार आप भी कभी भी हो सकते हो। दोनों लोगों से ऑनलाइन लूट की वारदात सामान बेचने के नाम पर की गई। दोनों ही मामलों में विज्ञापन देने वाले व्यक्ति ने खुद को फौजी बताया था। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।
पहला मामला एत्मादुद्दौला क्षेत्र के निवासी विजय कुमार से जुड़ा है। विजय के अनुसार उन्होंने बेवसाइट पर फ्रिज का विज्ञापन देखा। दिए गए नंबर पर उन्होंने फोन किया और फ्रिज का दाम 6500 रूपये तय हुआ। जिस व्यक्ति के साथ सौदा तय हुआ था, उसने आप को फौजी बताया।
सिपाही पत्नी को दारोगा संग रंगे हाथ पकड़ा था सिपाही पति, अब जानें क्या हुआ अंजाम
सौदा तय होने के बाद विजय ने उस व्यक्ति के अकाउंट में फ्रिज और उसके भाड़े की रकम मिलाकर करीब 7999 रूपये ट्रांसफर कर दिए। शातिर शख्स ने फ्रिज पहुंचने के बाद भाड़े की रकम वापस करने का भरोसा भी दिया था। मगर कई दिन बीत जाने के बाद भी फ्रिज नहीं पहुंचा तो विजय को ठगी का अहसास हुआ।
आगरा: सैकड़ों बंदरों का गली पर कब्जा, एक आदमी को मार डाला, कई घायल, खौफ में लोग
दूसरी घटना श्याम नगर इलाके में हुई जहां मीना ने ऑनलाइन बेवसाइट पर एक स्कूटर का सौदा 15 हजार में तय किया। महिला ने भी जिस शख्स से स्कूटर खरीदने की बात की थी, उसने भी अपने आप को फौजी बताया था।
17 साल के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, हकीकत पता चलने पर डिप्रेशन में चला गया..
शातिर शख्स ने महिला से भी फोन पे के जरिये खाते में सात हजार रूपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद शातिर शख्स ने महिला से ट्रांसपोर्ट के नाम पर गाड़ी को दिल्ली से आगरा भेजने के लिये पैसे मांगे, जिसके बाद उसे शक हुआ। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अन्य खबरें
आगरा: बेटियों की शादी को जमा 5 लाख उड़ा ले गए साइबर चोर, सदमे में गरीब किसान
आगरा: सैकड़ों बंदरों का गली पर कब्जा, एक आदमी को मार डाला, कई घायल, खौफ में लोग
17 साल के लड़के को फेसबुक पर हुआ प्यार, हकीकत पता चलने पर डिप्रेशन में चला गया..
आगरा: सुबह जब ड्यूटी से घर आया तो फांसी के फंदे पर झूल रही थी सिपाही की पत्नी…