आगरा में 15 साल से कॉल गर्ल का सेक्स रैकेट चला रही सबसे बड़ी दलाल गिरफ्तार
- ताजनगरी आगरा की सबसे बड़ी सेक्स रैकेट संचालक रोशनी नागवानी को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा. ताजनगरी की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पिछले 15 सालों से सैक्स रैकेट के गोरखधंधे में लिप्त आगरा की सबसे बड़ी दलाल 15 हजार की ईनामी रोशनी नागवानी को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोशनी के साथ उसके गैंग का एक अन्य युवक राहुल भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ताजगंज थाने में फरवरी में दर्ज हुए देह व्यापार निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
हालांकि, रोशनी पहली बार जेल नहीं गई। इससे पहले भी वह अपहरण के मुकदमे में जेल जा चुकी है। हाल ही में 20 फरवरी को उसने आखिरी वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद फरार हो गई। दरअसल 3 फरवरी 2020 को पुलिस ने ताजनगरी के एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने तीन विदेशी, दो भारतीय युवतियां और एक दलाल को गिरफ्तार किया था। उस समय रैकेट संचालक रोशनी भी होटल में थी लेकिन पुलिस इसे पहचान न सकी जिस वजह से गच्चा देकर फरार हो गई।
पुलिस को रोशनी की तलाश फरवरी से थी लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से सब थम गया और रोशनी भी अंडरग्राउंड हो गई। लेकिन बुधवार को पुलिस को रोशनी का शहर में होने का इनपुट मिला। उस समय वह अपने गैंग मेंबर राहुल के साथ लग्जरी कार में घूम रही थी। ताजगंज पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।
एसएसपी आगरा के अनुसार, रोशनी नागवानी मध्य प्रदेश इंदौर की निवासी है। उसकी शादी खुशहाल नागवानी के साथ हुई लेकिन संबंध ठीक नहीं चल पाने की वजह से तलाक हो गया। जिसके बाद रोशनी ने बतौर कॉल गर्ल धंधा करना शुरू किया और धीरे-धीरे देह व्यापार रैकेट की सबसे बड़ी सरगना बन गई। फतेहाबाद मार्ग स्थित एक होटल से रोशनी का गोरखधंधा शुरू हुआ।
पिछले 15 साल में रोशनी ने ना जाने कितनी देसी और विदेशी लड़कियों की सप्लाई की। उसके ऊपर 15 हजार का इनाम था। आखिरकार अब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। फिलहाल पुलिस उसका व्हाट्सएप चेक कर रही है। हो सकता है रोशनी की चैट में से इस गोरखधंधे को लेकर कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लग सके।
अन्य खबरें
आगरा के 'पापा' बोले, स्कूल बंद तो फीस नहीं, ऑनलाइन क्लास की आधी ट्यूशन फीस
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, सोनू से एक फुट पहले थमा मौत का पहिया
कोरोना के साइड इफेक्ट: जब 13 साल पहले इतरा रहा था ताज, आज बंदी से कराह रहा
रेंट विवाद में किराएदार को जिंदा जलाया, सवा साल बाद मां-दो बेटियां गिरफ्तार