सरकारी कर्मचारी बन महिलाओं से फोन पर 'गंदी बात' करना पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल

Smart News Team, Last updated: Tue, 30th Jun 2020, 10:48 AM IST
  • आगरा में जिला उद्योग केंद्र का सरकारी कर्मचारी बनकर महिलाओं से अश्लील बातें करने वाले को सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। सरकारी कर्मचारी का झांसा देकर गंदी बातें करने वाला बरहन क्षेत्र का निवासी है।
जिला उद्योग केंद्र का कर्मचारी बनकर पहले महिलाओं को बैंक लोन के झांसे में फंसाता और फिर फोन पर अश्लील बात करता था।

आगरा में जिला उद्योग केंद्र का सरकारी कर्मचारी बनकर महिलाओं से अश्लील बातें करने वाले को सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। सरकारी कर्मचारी का झांसा देकर गंदी बातें करने वाला बरहन क्षेत्र का निवासी है। उसे उम्मीद नहीं थी कि फोन पर बात करने में ही जेल जाना पड़ेगा। पकड़े जाने पर उसने पुलिस से पूछा कि उसने क्या किया है। पुलिस ने थाने लाकर हवालात में डाला तो होश उड़ गए।

नुनिहाई में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र है। यहां लोन लेने के लिए महिलाएं आती हैं। एक युवक कार्यालय के बाहर कर्मचारी बनकर महिलाओं को बातों में फंसा लेता था। लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर उनका मोबाइल ले लिया करता था। बाद में उन्हें फोन करके अश्लील बातें करता था। 

एक महिला ने आरोपित की ऑडियो बना ली थी। वह आरोपित की तलाश में जिला उद्योग केंद्र आई थी। वहां हंगामा किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शरद टंडन ने आईजी रेंज ए सतीश गणेश से शिकायत की थी। रेंज साइबर सेल ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा था। थाने में मुकदमा लिखा गया था।

जांच के बाद चिरहौली, बरहन निवासी धर्मेंद्र सिंह को चिन्हित किया गया था। थाना पुलिस ने सोमवार को उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें