आगरा: पहले फोन पर बेटे से बात फिर स्कूल टीचर ने की गोली मारकर खुदकुशी

आगरा. ताजनगरी के थाना शाहगंज में डीसी वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मार ली। सोमवार तड़के स्कूल पहुंचे चपरासी ने शिक्षक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास निवासी हमबीर सिंह (53) शाहगंज थाने के डीसी वैदिक इंटर कालेज में पिछले 30 साल से हिंदी और संस्कृत पढ़ाते थे। वे स्कूल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे। वहीं उनका पूरा परिवार इगलास में रहता था।
घटना के बाद सबसे पहले स्कूल चपरासी ने शव देखा। शिक्षक हमबीर सिंह का शव स्कूल परिसर में पड़ा था। गोली शिक्षक के कनपटी में लगी थी। जिस तमंचे से आत्महत्या की वह भी शव के पास ही पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी लगते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी मौके पर पहुंचे।
वहीं इगलास से मृतक शिक्षक की पत्नी गुड्डी, बेटा और बेटी भी पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, परिवार के लोगों से हमबीर सिंह का मनमुटाव चल रहा था। सुबह पांच बजे शिक्षक ने बेटे से फोन पर बात की और उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने बताया खुदकशी के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।
अन्य खबरें
लापरवाही: आगरा में कोरोना संक्रमित को होम क्वारंटाइन कर भूल गया स्वास्थ्य विभाग
सरकारी कर्मचारी बताकर महिलाओं को देता लोन का झांसा फिर फोन पर करता 'गंदी बात'
आंगन में खेल रही मासूम पानी की बाल्टी में गिरी, कब मौत हो गई पता भी नहीं चला…
ये नासमझी नहीं तो और क्या? 10th में फेल होने पर फंदे से लटकर छात्र ने की खुदकुशी