कोरोना काल में बंद ताजमहल के 6 जुलाई से होंगे दीदार लेकिन इन शर्तों के साथ

Smart News Team, Last updated: Thu, 2nd Jul 2020, 8:18 PM IST
  • ताजनगरी वालों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कोरोना काल में पिछले 17 मार्च से बंद ताजमहल 6 जुलाई से फिर पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। हालांकि, इस दौरान कई शर्तों का पालन जरूर करना होगा।
केंद्र सरकार ने दी इजाजत, 6 जुलाई से खुलेगा ताजमहल

पटना. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 17 मार्च को बंद किया ताजमहल 6 जुलाई से फिर पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। हालांकि, सिर्फ ताज महल नहीं बल्कि देश के अन्य सभी स्मारक भी खुलने की तैयारी में हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर गुरुवार को यह जानकारी दी है। फिलहाल ताजमहल घूमने के लिए टिकट ऑनलाइन लेना होगा, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।

गौरतलब है कि देशभर में एएसआई से 3600 से अधिक संरक्षित स्मारक हैं। बीते 16 मार्च को पूर्ण लॉकडाउन से ठीक पहले केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के निर्देशों पर देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए स्मारकों को बंद करने का आदेश किया था। जिसके बाद अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो जाने पर 8 जून को संस्कृति मंत्रालय ने प्रार्थना व पूजा के लिए 820 स्मारकों को खोलने का निर्णय लिया गया था।

हालांकि, इन सभी स्मारकों में शामिल आगरा के 14 स्मारक को यहां कंटेनमेंट जोन होने की वजह से जिला प्रशासन से खोलने की अनुमति नहीं मिली थी।

जिसके बाद अब केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने ट्वीट कर इन्हें खोलने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह निर्णय लिया है कि आगामी छह जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।

स्मारक घूमने के ये होंगे नए इंतजाम

1. सभी स्मारकों में सेनेटाइजेशन का उचित इंतजाम किया जाएगा।

2. शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।

3. ग्रुप बनाकर पर्यटकों को भेजा जाएगा

4. सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी

5. मैनुअल टिकट की बिक्री के स्थान पर केवल ऑनलाइन टिकट की बिक्री की जाएगी।

6. स्मारकों में जाने वाले लोगों के रुकने की अवधि निर्धारित होगी

7. स्मारकों को देखने वाले पर्यटकों की भी संख्या निर्धारित की जाएगी

8. चीनी पर्यटकों पर लग सकता है प्रतिबंध

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें