चिलचिलाती गर्मी से आगरा वालों को राहत नहीं, अभी उमस करेगी परेशान
- ताजनगरी में अब चुभने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी। साथ में उमस भी खासा परेशान करेगी। तूफानी बारिश और बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो रहा है। ऐसे मौसम में आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ रहा है। तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जाएगा।

आगरावालों के लिए फिलहाल दोहरी मुसीबत है। एक तो कोरोना कहर की वजह से जीना मुहाल हो रखा है, दूसरी ओर इस चिलचिलाती गर्मी ने भी परेशान कर दिया है। फिलहाल आगरावालों को इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ताजनगरी में अब चुभने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी। साथ में उमस भी खासा परेशान करेगी। तूफानी बारिश और बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो रहा है। ऐसे मौसम में आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ रहा है। तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जाएगा।
शनिवार को तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान अब सामान्य से पांच डिग्री कम हो गया है। इसे 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सिर्फ दो डिग्री कम रह गया है। यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नौ जून तक धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। हालांकि, यह कोई उछाल नहीं मारेगा। चुभन वाली गर्मी सहन करनी पड़ेगी। 10 जून को मौसम फिर बिगड़ सकता है।
मास्क लगाना हो सकता है खतरनाक
शनिवार को आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89 आंका गया है। यानि हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम रह गई है। ऐसे में अधिक देर तक मास्क लगाना खतरनाक हो सकता है। बहुत जरूरी होने, घर से बाहर निकलने या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क आवश्यक रूप से लगाएं। एकांत में मास्क हटाया जा सकता है। घर में रहने पर भी मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।
अन्य खबरें
आगरा न्यूज: महिला की मौत के 2 दिन बाद पता चला कोरोना, मच गया हड़कंप
हिन्दुस्तान की पहल: जो काम शासन-प्रशासन न कर सका, आगरा के दानवीरों ने कर दिखाया
वाह रे सरकारी व्यवस्था! कोई दुनिया छोड़ गया तो कोई रिटायर, तब मिली स्थायी नौकरी
कोरोना काल में खुशखबरी, चीन छोड़ आगरा आएगी जर्मन कंपनी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार