आगरा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की टटोली नब्ज

Smart News Team, Last updated: Sun, 13th Sep 2020, 9:26 AM IST
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए  ब्रज क्षेत्र के चार जिलों की कोर कमेटी के साथ बैठकें की. बैठक में 2022 के चुनाव, सरकार और संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई. 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 

आगरा. भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरूआत कर दी है. तैयारियों के क्रम में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ब्रज क्षेत्र के चार जिलों की कोर कमेटी के साथ बैठकें की. बैठक में 2022 के चुनाव, सरकार, संगठन के साथ-साथ एमएलडी स्नातक और एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. रविवार को भी बैठक जारी रहेगी. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने विधानसभा चुनाव के  लिए रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अलग-अलग जिलों में कोर कमेटी की बैठक बुला कर फीडबैक लें रहे हैं. 

जानकरी के अनुसार पहले दिन एटा, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद जिलों की कोर कमेटी को बुलाया गया. इन कमेटियों के साथ गोपनीय बैठक हुई. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बैठक में दो अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई है. पहला यह कि प्रदेश सरकार केैसी चल रही है. सरकार के कामकाज को लेकर  जिले की जनता क्या राय रख रही है. वहीं, दूसरे जिस मुख्य मुद्दा पर चर्चा हुआ है वो है जिले में पार्टी के संगठन का स्थिति क्या है.  माना जा रहा है कि इन बातों से पता चला है कि आने वाले दिनों में सरकार और संगठन के स्तर पर क्या सुधार और परिवर्तन किया जा सकता है.  

आगरा में लव जिहाद, नाम हिंदू बताकर प्यार में फंसाया, शादी के बाद धर्म बदला

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी में गुटबाजी करने वालोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि गुटबाजी को हवा देने वालों की पहचान करके उनका तुरंत इलाज किया जाए. बैठक के दौरान जिले में पुलिस का रवैया और बिजली का मुद्दा छाया रहा. चारों जिलों के जनप्रितिनिधियों ने जिले में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कहा कि नौकरशाह निरंकुश हो गए हैं. पुलिस का व्यवहार बहुत खराब हो गया है. आम जनता परेशानी से बदहाल है. जिले में अपराध बढ़ते जा  रहे हैं. आम जनता की सुनवाई थानों से लेकर ऊपर तक अधिकारियों में नहीं हो रही है.

आगरा: सोते रह गए दरोगा जी, पुलिस चौकी के पीछे घर से 7 लाख का माल उड़ा ले गए चोर

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में जिलों के लिए विकास योजनाओं को लेकर चर्चा में कहा कि  पदाधिकारी अपने जिले में विकास की क्या संभवना है. जिले में ऐसी कौन सी योजनाएं आ जाने से जिले का विकास हो सकता है.  ऐसी योजनाएं बनाकर सरकार को भेजिए, जिससे जनता को लाभ मिलेगा और संगठन भी मजबूत होगा. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें