CM ने यमुना में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, 2022 तक सफाई का दिलाया भरोसा

Smart News Team, Last updated: Mon, 15th Feb 2021, 5:38 PM IST
  • यूपी के सीएम योगी ने अपने वृंदावन दौरे पर यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई. उन्होंने 2022 तक यमुना नदी के पानी की सफाई हो जाने का भरोसा जताया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन भी किए.
सीएम योगी का वृंदावन दौरा

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वृंदावन दौरे पर यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई. उन्होंने 2022 तक यमुना नदी के पानी की सफाई हो जाने का भरोसा दिलाया. सीएम योगी ने वृंदावन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में ब्रज के संतों, धर्माचार्यों और भगवताचार्यो के साथ मुलाकात कर यमुना के पानी की सफाई को लेकर वार्ता की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों को यमुना के बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने संतों को बताया कि यमुना जल्द से जल्द प्रदूषण से मुक्त हो जाएगी. केन्द्र की मोदी सरकार भी इस मामले में बेहद गंभीर है. मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन में कुंभ को लेकर संतों के साथ चर्चा भी की. वृंदावन आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन भी किए.

आगरा: औषधि विभाग ने 100 से अधिक अवैध दवाओं के गोदामों को बनाया निशाना

मुलाकात के बाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों के द्वारा उठाई जा रही यमुना शुद्धिकरण की वर्षों पुरानी मांग को अब पूरा करने का समय आ गया है. यमुना में आज भी गंदगी गिर रही है. यमुना की सफाई को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन भी चल रहा है. उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन ही एक मात्र तीर्थ ऐसा है, जो यमुना के तट पर है.

फतेहपुर सीकरी में बवाल करने वालों की पुलिस ने की रातभर तलाश, एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना शुद्धिकरण को लेकर खासे जागरुक हैं. उन्होंने अफसरों को भी यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें