आगरा से मुंबई के लिए 29 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जारी हुआ शेड्यूल
- आगरा वासियों को होली के त्योहार पर तोहफा मिलने जा रहा है. दरअसल, आगरा से मुंबई, बेंगलुरू और भोपाल जैसे शहरों के सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू होने वाला है. फ्लाइट को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

आगरा: होली पर आगरावासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. दरअसल, अब वह आगरा से मुंबई फ्लाइट के जरिए सीधे सफर कर सकते हैं. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 29 मार्च से मुंबई-आगरा के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है, साथ ही फ्लाइट का शेड्यूल भी एयरलाइंस कंपनी ने जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि आगरा से मुंबई की फ्लाइट का संचालन सप्ता में तीन दिन किया जाएगा. तय शेड्यूल के मुताबिक इंडिगो कि फ्लाइट सुबह 10:50 पर मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी.
मुंबई से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी. वहीं, करीब आधे घंटे बाद दोपहर 1:25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी और दोपहर 3:35 पर मुंबई पहुंचेगी. फ्लाइट का संचालन सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा. आगरा से मुंबई के अलावा बेंगलुरू-आगरा की फ्लाइट का संचालन भी 28 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा. बेंगलुरु-आगरा के बीच शुरू होने वाली यह फ्लाइट सुबह 11:15 बजे बेंगलुरु से आगरा के लिए उड़ान भरेगी.
पंचायत चुनाव से पहले पकड़े गए 100 करोड़ के जाली नोट, गैंग को भी किया गिरफ्तार
फ्लाइट दोपहर में 1:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और यहां से दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी. इसके बाद फ्लाइट शाम को करीब 4:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. इस फ्लाइट का संचालन रोजाना किया जाएगा. बेंगलुरू-आगरा के अलावा आगरा-भोपाल के बीच शुरू होने भी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा. फ्लाइट सुबह 11:05 बजे खेरिया हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे भोपाल पहुंच जाएगी. इसी तरह दोपहर 12:55 बजे से रवाना होने के बाद फ्लाइट भोजाल से 2:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगी.
आगरा: ताजमहल के पास मार्किट की कई दुकानों में लगी आग, लाखों का माल राख, दमकल ने पाया काबू
अन्य खबरें
पंचायत चुनाव से पहले पकड़े गए 100 करोड़ के जाली नोट, गैंग को भी किया गिरफ्तार
आगरा: ताजमहल के पास मार्किट की कई दुकानों में लगी आग, लाखों का माल राख, दमकल ने पाया काबू
आगरा सर्राफा बाजार में सोना चांदी की चमक बढ़ी, क्या है आज का मंडी भाव
इश्क में डूबी बेटी की पिता से बगावत, SP से फोन पर कर दी शिकायत, और फिर...