आगरा के पूर्व सांसद और फिजी में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय सिंह का निधन
- फिजी में भारत के उच्चायुक्त रहे और आगरा से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

आगरा. उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिजी में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय सिंह चाहर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। जनता दल से पूर्व सांसद अजय सिंह ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से अजय सिंह बीमार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अजय सिंह साल 1989 में आगरा लोक सभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर जीते थे। साल 1990 में वे तत्कालीन वीपी सिंह की सरकार में रेल उप मंत्री भी बने। इनके पिता कैप्टन भगवान सिंह जैंगारा गांव के थे। अजय सिंह अपने पिता के अकेले संतान थे।
अजय सिंह चाहर ने ही आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं, समाजसेवी होने के साथ साथ अजय सिंह पत्रकारिता में भी एक्टिव रहे। दिल्ली से प्रकाशित साप्ताहिक अख़बार असली भारत में उन्होंने साल 1980 से 1992 तक बतौर संपादक काम किया।
वहीं साल 2005 से लेकर 2007 तक वे फिजी में भारत के उच्चायुक्त भी रहे। अपने आखिरी समय में अजय सिंह हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे जहां से उनके निधन की खबर आई।
अन्य खबरें
ताजनगरी में शर्तों के साथ खुलने लगे सितारा होटल, रेस्तरां की जगह रूम में खाना
नहीं थम रहा कोरोना कहर, आगरा में 44वीं मौत, सिपाही समेत 9 संक्रमित