राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए हर रूट पर पुलिस
- हाथरस में रेप पीड़िता के परिवार वालों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से रवाना हुए हैं। चूंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है, इसलिए उन्हें मथुरा में ही रोकने का प्रयास यूपी पुलिस करेगी।

मथुरा। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए मथुरा की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों नेता हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों से मिलने हाथरस जा रहे हैं। चूंकि हाथरस में धारा 144 लगी हुई है इसलिए मथुरा में ही राहुल गांधी के काफिले को रोकने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और दिल्ली से आने वाले जिले की हर सड़क पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। अगर वे एक्सप्रेस वे से आते हैं तो उन्हें मांट टोल पर ही रोका जाएगा। इसके अलावा यदि वह फरीदाबाद होते हुए नेशनल हाइवे-2 से आएं तो उन्हें कोटवन बॉर्डर पर रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आशंका यह भी है कि प्रशासन को चकमा देते हुए राहुल और प्रियंका राजस्थान के भरतपुर से आ सकते हैं। इसलिए भरतपुर सीमा पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Noida: Congress workers greet & raise slogans in support of party leaders Rahul & Priyanka Gandhi who are on their way to Harthras where an 19-year-old woman was allegedly gang-raped, at the toll plaza on Delhi-Noida Direct Flyway. pic.twitter.com/eJizvpLhV0
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2020
फिलहाल राहुल और प्रियंका दिल्ली एनसीआर से निकलकर डीएनडी होते हुए हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं। नोएडा बॉर्डर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और नारेबाजी भी की। आपको बता दें कि बीते दिनों हाथरस में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप की वीभत्स घटना हुई थी। इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग हास्पिटल में लड़की की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही देश और प्रदेश दोनों की राजनीति गरमाई हुई है।
Video: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी डीएनडी से आगे बढ़कर हाथरस के रास्ते के लिए रवाना. #HathrasCase #Hathras #HathrasHorror #PriyankaGandhi #RahulGandhi@Live_Hindustan pic.twitter.com/7qwPPpNg5f
— Hindustan Smart (@hindustan_smart) October 1, 2020
अन्य खबरें
गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से SIT ने की बात, हाथरस में 144 लागू, बॉर्डर सील
हाथरस गैंगरेप: लड़की के परिवार से मिलने जाएंगे राहुल और प्रियंका, बॉर्डर हुए सील
आगरा सर्राफा बाजार में सोना चांदी की चमक बढ़ी, क्या है आज का मंडी भाव
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर खाई में गिरी बस, किसानों ने की मदद