हिन्दुस्तान स्मार्ट की खबर का असर, ‘कचरे के अंबार’ पर अधिकारियों की लगी क्लास
- ताजनगरी आगरा में आबादी वाले इलाके में कचरा खपाने के मामले में हिन्दुस्तान की खबर का असर हुआ है। ताजनगरी फेस दो में कचरा डालने के मामले में नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से सख्त नाराजगी जताई है।

आगरा, नीरज शर्मा
ताजनगरी आगरा में आबादी वाले इलाके में कचरा खपाने के मामले में हिन्दुस्तान की खबर का असर हुआ है। ताजनगरी फेस दो में कचरा डालने के मामले में नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से सख्त नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं, आयुक्त ने इस मामले के जिम्मेदारों और संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने के साथ वहां पड़े कचरे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअल, आपके अखबार हिन्दुस्तान और उसकी वेबसाइट हिन्दुस्तान स्मार्ट ने गुरुवार को आवासीय क्षेत्र में कूड़ा डालकर पर्यावरण संरक्षण के उपायों को पलीता लगाने का खुलासा किया था। यह सब गोरखधंधा नगर निगम के कर्मचारी डीजल चोरी कर जेबें भरने के लिए करते हैं।
ताजनगरी फेस दो में पर्यटन थाने के पास नगर निगम कर्मचारी कूड़ा डाल रहे थे। यह कारगुजारी लॉकडाउन के दौरान हुई है। यहां कचरा डालने से बदबू फैल रही थी और पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। आए दिन कचरे में आग लगने से वायु प्रदूषण हो रहा था। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि किसी भी दशा में कूड़ा नहीं जलाया जाएगा।
ताजनगरी में कचरे का अंबार, आबादी वाले इलाकों में ऐसे खपाया जा रहा शहर का कचरा
एनजीटी का आदेश है कि कचरा केवल लैंडफिल साइट पर ही जाएगा और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना होगा। मगर ऐसा हो नहीं रहा था और कचरे को आबादी वाले इलाके में डंप किया जा रहा था और डीजल की भी चोरी हो रही थी।
हिन्दुस्तान अखबार और हिन्दुस्तान स्मार्ट वेबसाइट में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वहां कचरा डालना तत्काल बंद हो। जो कूड़ा वहां डाला गया है, उसे तुरंत हटाया जाए। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि उन लोगों को चिह्नित किया जाए जो वहां कचरा डाल रहे हैं। नगर निगम से ऐसे कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाएगा।
अन्य खबरें
कोरोना काल में भूल जाइए, इस साल स्विमिंग पूल में डुबकी नहीं लगा पाएंगे आगरावासी
संभलकर! आगरा के घनी आबादी वाले इलाकों पर है कोरोना की अधिक नजर, जानें कैसे
लॉकडाउन ने प्रकृति को दी संजीवनी,अब आफत न बन जाए अनलॉक, जानें कैसे बढ़ रहा खतरा
कोरोना पर काबू कब? आगरा में मौत का आंकड़ा 47 पहुंचा, 13 नए मरीज मिले