हाथरस में AAP नेता संजय सिंह पर स्याही से हमला, बोले- योगी जी आप कायर हो
- हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद लौट रहे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ऊपर स्याही फेंकी गई. पार्टी का आरोप है यह हरकत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की है.
आगरा. हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद लौट रहे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ऊपर स्याही फेंकी गई. आप पार्टी का आरोप है यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है. संजय सिंह स्याही फेंकने के बाद हंगामा मच गया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया. वहीं संजय सिंह ने कहा कि योगी जी आप ठाकुर नहीं कायर हो.
स्याही फेंकने के हमले के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस में कायराना हरकत पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई लौटते समय हमला हुआ MLA राखी बिडलान अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे,योगी जी आप “ठाकुर नही कायर हो” मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो जेल भेजो लाठी चलाओ या हत्या करवा दो लेकिन गुड़िया के लिये न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.
पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज
हाथरस में कायराना हरकत पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई लौटते समय हमला हुआ MLA राखी बिडलान अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे,योगी जी आप “ठाकुर नही कायर हो” मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो जेल भेजो लाठी चलाओ या हत्या करवा दो लेकिन गुड़िया के लिये न्याय की लड़ाई जारी रहेगी pic.twitter.com/8DA9ln4ZYo
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2020
आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा ''बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्याही फेंकी गई. भाजपा सांसद बलात्कारियों से मिलने जेल पहुंच जाते है और जब संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो उन पर स्याही फेंकी जाती है. इसे रावणराज न कहे तो क्या कहे?
बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्याही फेंकी गई।
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2020
भाजपा सांसद बलात्कारियों से मिलने जेल पहुँच जाते है और जब संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे तो उन पर स्याही फेंकी जाती है। इसे रावणराज न कहे तो क्या कहे? pic.twitter.com/nV8xHlMUGW
अन्य खबरें
भाभी से रेप का आरोप नहीं झेल पाया किशोर, गिरफ्तारी के पहले पेड़ से लटककर दी जान
21 महीने बाद भी नहीं मिला आगरा की बेटी संजलि को इंसाफ, जमानत पर छूट गया आरोपी
आगरा में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा- पुराना है
आगरा सर्राफा बाजार में सोने चांदी की चमक बढ़ी, क्या है आज का सब्जी मंडी भाव