Solar Eclipse 2020 LIVE: हो गया सूर्य ग्रहण शुरू, आगरा का समय, राशियों पर प्रभाव

Smart News Team, Last updated: Sun, 21st Jun 2020, 9:48 AM IST
  • आज यानी साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को सूर्य ग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो रहा है, जिसमें कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। सूर्य ग्रहण आज सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट तक रहेगा।
Solar Eclipse 2020 Surya grahan 2020: आज है सूर्यग्रहण

आज यानी साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को सूर्य ग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो रहा है, जिसमें कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। सूर्य ग्रहण आज सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों की मानें तो लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसका असर आगरा में भी देखने को मिल सकता है। यह सूर्य ग्रहण आगरा, पटना समेत भारत के हर हिस्से में देखा जा सकेगा। इसका राशियों पर भी अलग-अलग असर पडे़गा। बता दें कि इससे पहले पांच जून को चंद्रग्रहण पड़ा था, मगर यह भारत में दिखाई नहीं दिया था।

सूर्य ग्रहण कब लगता है

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।

 

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिषाचार्य मनोज पाराशर ने बताया कि जब ग्रहण शुरू हो रहा हो, तो उस समय से पहले ही स्नान करके साधना करनी चाहिए। मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए। पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहणकाल में दूषित हो जाते हैं, उन्हें नहीं रखना चाहिए। तेल, घी, दूध, पनीर, आचार, चटनी व मुरब्बा सहित अन्य खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती रखनी चाहिए। सूतक एवं ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए। बुजुर्ग, रोगी, बालक एवं गर्भवती को जरूरी हो तो दवा देनी चाहिए। गर्भवती अपने घर को गेरू से गोठ सकती है। गभवर्ती के पेट को भी गेरू से गोठते हैं।

हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग

मेष - धन लाभ

वृष - धन हानि

मिथुन - दुर्घटना

कर्क - धन हानि

सिंह - लाभ व उन्नति

कन्या - रोग व कष्ट भय

तुला - चिंता, संतान कष्ट

वृश्चिक - साधारण लाभ के योग

धनु - जीवन साथी को कष्ट

मकर - रोग

कुंभ - खर्च अधिक के योग

मीन - कार्य सिद्धि होगा

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें