Solar Eclipse 2020: सूर्यग्रहण 21 जून को,जानें किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Smart News Team, Last updated: Wed, 17th Jun 2020, 7:23 PM IST
  • इस साल 21 जून को भारत में सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 21 को सुबह 10:14 बजे से यह ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह भारत, एशिया, अफ्रीका, यूरोप समेत कई देशों में दिखेगा।
Solar Eclipse 2020: 21 जून को सूर्य ग्रहण, कई राशियों पर रहेगा प्रभाव

इस साल 21 जून को भारत में सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 21 को सुबह 10:14 बजे से यह ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह भारत, एशिया, अफ्रीका, यूरोप समेत कई देशों में दिखेगा। ग्रहण का स्पर्श काल 10:14 बजे, मध्य 11:56 बजे और मोक्ष दोपहर 1:38 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि 20 जून की रात 10:14 बजे से सूतक काल शुरू होगा। यह सूर्य ग्रहण आगरा, पटना समेत भारत के हर हिस्से में देखा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले पांच जून को चंद्रग्रहण पड़ा था, मगर यह भारत में दिखाई नहीं दिया था।

सूर्य ग्रहण कब लगता है

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

ज्योतिषाचार्य मनोज पाराशर ने बताया कि जब ग्रहण शुरू हो रहा हो, तो उस समय से पहले ही स्नान करके साधना करनी चाहिए। मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए। पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहणकाल में दूषित हो जाते हैं, उन्हें नहीं रखना चाहिए। तेल, घी, दूध, पनीर, आचार, चटनी व मुरब्बा सहित अन्य खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती रखनी चाहिए। सूतक एवं ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए। बुजुर्ग, रोगी, बालक एवं गर्भवती को जरूरी हो तो दवा देनी चाहिए। गर्भवती अपने घर को गेरू से गोठ सकती है। गभवर्ती के पेट को भी गेरू से गोठते हैं।

हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग

मेष - धन लाभ

वृष - धन हानि

मिथुन - दुर्घटना

कर्क - धन हानि

सिंह - लाभ व उन्नति

कन्या - रोग व कष्ट भय

तुला - चिंता, संतान कष्ट

वृश्चिक - साधारण लाभ के योग

धनु - जीवन साथी को कष्ट

मकर - रोग

कुंभ - खर्च अधिक के योग

मीन - कार्य सिद्धि होगा

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें