स्वतंत्र देव ने आगरा के रजनीकांत माहेश्वरी को बनाया ब्रज क्षेत्र का BJP अध्यक्ष
- यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने शुक्रवार को छह क्षेत्रों के अध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी की. ब्रज क्षेत्र से रजनीकांत माहेश्वरी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है.
आगरा. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष के बाद राज्य के छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान कर दिया है. ब्रज क्षेत्र से रजनीकांत माहेश्वरी को कमान सौंपी गई है. आगरा कासगंज के निवासी रजनीकांत माहेश्वरी को दूसरी बार ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है.
माहेश्वरी के अलावा पश्चिम क्षेत्र में मोहित बेनीवाल, ब्रज क्षेत्र में रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र में शेषनारायण मिश्रा और गोरखपुर क्षेत्र में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है.

भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पिछले दिनों कार्यकारिणी का एलान किया था. शुक्रवार को माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र की कमान दोबारा मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.
अन्य खबरें
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के आगरा सेंट क्लेयर स्कूल एलबम से EXCLUSIVE
आगरा: कोरोना काल में पत्नी हुई बेरोजगार तो पति छोड़कर भागा
आगरा : रिक्शा व्यापारी की रेकी के बाद हुई थी हत्या,पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज
आगरा: घरों में आइसोलेट कोरोना संक्रमित शिक्षकों को माना जाएगा ऑन ड्यूटी