आगरा फोटो: गर्मी चढ़ते ही आगरा जल संकट गहराया, पानी के लिए परेशान हैं लोग
Smart News Team, Last updated: 03/06/2020 02:48 PM IST
- गर्मी बढ़ने और पारा चढ़ने के साथ ही आगरा में पेजयल संकट गहराने लगा है। पानी के लिए ताजनगरी के कई इलाकों में लोग परेशान दिखे।

1/8 पानी के लिए आगरा के तुलसी चबूतरा इलाके में जुटी लोगों की भीड़।

2/8 पानी के लिए ठेला पर बर्तन लेकर बच्चों के साथ जा रहे आदमी की ये तस्वीर आगरा के ताजगंज की है।

3/8 पानी आने के इंतजार में गर्मी में लाइन लगीं महिलाएं। ये तस्वीर आगरा के लश्करपुर की है।

4/8 आगरा के ताजगंज इलाके में तुलसी चबूतरा के पास पानी के लिए बर्तन लेकर जाती बच्चियां।
5/8 किला रोड पर पानी लेकर जाता आगरा का एक बच्चा।

6/8 आगरा के शाहिद नगर में पानी टैंकर से जलापूर्ति और जरूरतमंदों का जमावड़ा।

7/8 आगरा के ताजगंज गोबर चौकी एरिया में पानी टैंकर के इंतजार में पसीना से परेशान बच्चे।

8/8 आगरा के ताजगंज में तुलसी चबूतरा के पास पानी लाने जाती बच्चियां और सामने दूध मिलता है का इश्तेहार।