Photos: जब साल 2015 में आगरा में पैराट्रूपर बने थे महेंद्र सिंह धोनी
Smart News Team, Last updated: 16/08/2020 02:47 PM IST
- अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2015 में कुछ दिन ताजनगरी आगरा में भी गुजारे थे. दरअसल साल 2015 में धोनी पैराट्रूपुर बने थे. इंडियन एयरफोर्स के आगरा स्टेशन पर एक कार्यक्रम में धोनी को पांच जंप के बाद पैराट्रूपुर बनाया गया था. देखिए आगरा में महेंद्र सिंह धोनी की कुछ शानदार फोटो. (रणविजय सिंह)

1/6 महेंद्र सिहं धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी. ( धोनी आगरा ट्रूपर फोटो)

2/6 आगरा स्टेशन पर इंडियन एयरफोर्स ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां धोनी को पांच जंप के बाद पैराट्रूपर बनाया गया था.

3/6 आगरा में जाकर धोनी ने ट्रेनिंग तो पूरी की ही इसके साथ-साथ आम लोगों के साथ समय भी बिताया.

4/6 आगरा में सैन्य अधिकारी के साथ नाश्ता करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी.

5/6 पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांच अगस्त 2015 में आगरा पहुंचे थे. 6 तारीख को उनका पैरा बिग्रेड में भर्ती होने के लिए मेडिकल हुआ था.

6/6 मेडिकल में फिट हो जाने के बाद धोनी की आगे की ट्रेनिंग शुरु हो गई थी. उनकी ट्रेनिंग 15 दिन की थी.