आगरा आज का राशिफल 15 अप्रैल: मकर राशि वालों के प्रेम प्रसंग में आएगी मधुरता

Smart News Team, Last updated: Thu, 15th Apr 2021, 7:44 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 15 अप्रैल 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 15 अप्रैल 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 15 अप्रैल 2021.

मेष. आज मन सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। राजनीति में भाषण की प्रशंसा होगी। व्यर्थ तनाव होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा घातक सिद्ध होगा। दूर देश की यात्रा के योग बनेंगे। जमा पूंजी में कमी आएगी। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज व्यापार में आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी। धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु घर से दूर जाना पड़ सकता है। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आजीविका की तलाश पूरी होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा होगी। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज व्यर्थ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा संबंधों में दूरी आ सकती है। धनाभाव खटकता रहेगा। विदेश से प्रियजन का सुखद समाचार मिलेगा। राजनीति में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज उदर संबंधी रोग पीड़ा देगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक जल्दबाजी हानिकारक सिद्ध होगी। किसी प्रियजन से बिछड़ना पड़ सकता है। यात्रा में जोखिम हो सकता है। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज जीवनसाथी के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी। राजनीति में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। राजनीतिक विरोधी परास्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वाहन का सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में विघ्न आने से मन खिन्न हो सकता है। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आ सकता है। राजनीति में अपेक्षित जनसहयोग मिलेगा। रोजगार व्यापार में व्यर्थ तनाव बना रहेगा। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। बंधु-बांधव से प्रीति बढ़ेगी। दूर देश से किसी प्रियजन का आगमन होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें