आगरा आज का राशिफल 2 अप्रैल: कर्क राशि वालों के आज संतान सुख में होगी वृद्धि, संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 2 अप्रैल 2021

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 2 अप्रैल 2021.
मेष. आज दिन की शुरुआत भागदौड़ के साथ होगी. उदर सम्बन्धी रोग कष्ट देगा. यात्रा में कीमती सामान चोरी हो सकता है. व्यर्थ वाद-विवाद होगा. (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष. आज गृहस्थ जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. आनंद प्राप्त होगा. (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन. आज ससुराल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. शत्रु पक्ष परास्त होगा. मुकद्मे में विजय मिलेगी. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क. आज संतान सुख में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंग के साथी की ओर आकर्षित होंगे. संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा. अध्ययन की बाधा दूर होगी. (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह. आज माता का खराब स्वास्थ्य दुख एवं तनाव का कारण बनेगा. कार्यक्षेत्र में अकारण वाद-विवाद होने से मन खिन्न हो सकता है. (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या. आज भोग विलास सामग्री पर धन अधिक व्यय होगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। गृहस्थ जीवन में किसी तीसरे के कारण दूरियां बढ़ेंगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला. आज वाणी पर संयम रखें अन्यथा व्यर्थ में वाद विवाद हो सकता है. धन की कमी मान हानि का कारण बनेगी. पैतृक सम्पत्ति पर विवाद हो सकता है. (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक. आज स्वास्थ्य में सुधार होगा. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु. आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. धन का अभाव खटकता रहेगा. अनिद्रा के शिकार होंगे. (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर. आज अतिथि आगमन होगा. व्यापार में धन लाभ होगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ. आज व्यापार में कुछ शुभ होगा. नौकरी में नवीन जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे. उच्च शिक्षा हेतु दूर देश जा सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन. आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. किसी वरिष्ठ परिजन से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. व्यापार में कड़ा परिश्रम करने पर भी लाभ नहीं मिलेगा. (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 01 अप्रैल: मिथुन राशि वालों के आज राजनैतिक विरोधी होंगे परास्त
आगरा आज का राशिफल 31 मार्च: मीन राशि वाले लोग स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत
आगरा आज का राशिफल 29 मार्च: मेष राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान
नि:शुल्क योग शिविर में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, लोगों ने आपस में दी बधाई