आगरा आज का राशिफल 24 अप्रैल: तुला राशि वालों की व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा, ससुराल पक्ष से मिलेगा शुभ समाचार
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 24 अप्रैल 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 24 अप्रैल 2021.
मेष-आज अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में आये विघ्न के कारण मन खिन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष सुधरेगा।
वृष-आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी। खराब आर्थिक स्थिति अपमान का सबब बनेगी। धन प्राप्त करने के प्रयास विफल होने से मन दुखी रहेगा।
मिथुन-आज भूमि सम्बन्ध विवाद तनाव देगा। राजनैतिक क्षेत्र में अपेक्षित जन सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी प्रियजन से धन एवं वस्त्र प्राप्त होंगे।
कर्क-आज गायन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित एवं परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।
सिंह-आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी प्रियजन के घर आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपके मधुर व्यवहार से विशेष लाभ होगा। पिता से धन एवं उपहार मिलेंगे।
कन्या-आज व्यर्थ भाग दौड़ अधिक होगी। किसी प्रियजन के खराब स्वास्थ्य के कारण तनाव बना रहेगा। धन व्यर्थ जमा होगा। राजनीति में नये मित्र बनेंगे। व्यापार में आय बढ़ेगी।
तुला-आज व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल से शुभ समाचार मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। भौतिक सुख सुविधा पर धन अधिक खर्च होगा।
वृश्चिक-आज सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। नौकरी में नये मित्र बनेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने के योग हैं।
धनु-आज ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी दूर देश की यात्रा से धन लाभ होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। प्रिय समाचार मिलेगा।
मकर-आज सजग एवं सावधान रहें, अकारण किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। शराब का सेवन कर वाहन तीव्रगति से न चलाएं। आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी।
कुंभ-आज गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता आयेगी। व्यापारिक योजना सफल होगी। प्रेम प्रसंग में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। भोग विलास में रुचि अधिक बढ़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
मीन-आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य का आमंत्रण प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी, यात्री होगी।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 22 अप्रैल: कर्क राशि वाले वाणी पर रखें संयम, हो सकती है गड़बड़
आगरा आज का राशिफल 21 अप्रैल: कन्या राशि वाले शराब पीकर ना चलाएं गाड़ी वरना…
आगरा आज का राशिफल 20 अप्रैल: कन्या राशि वालों को गिफ्ट और धन की होगी प्राप्ति