आगरा आज का राशिफल 9 अप्रैल: तुला राशि वालों को संतान पक्ष से मिल सकता है सुखद समाचार
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 9 अप्रैल 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 9 अप्रैल 2021.
मेष. आज शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में आ रहा विघ्न दूर होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। वाहन सुख बढ़ेगा। राजनीति के पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद यात्रा होगी। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष. आज रोजगार एवं व्यापार में उन्नति होगी। किसी अधूरे कार्य को पूरे करने को आवश्यक मदद मिलेगी। धन संबंधी समस्य का समाधान होगा। वस्त्र एवं उपहार का लाभ मिलेगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन. आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। व्यापार में पिता से सहयोग मिलेगा। धन की आवश्यकता पूर्ति न होने पर मन खिन्न रहेगा। यात्रा में सुख मिलेगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क. आज स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में बार-बार विघ्न आने से साहस में कमी आएगी। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह. आज जीवनसाथी संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। किसी धन संबंधी विवाद का निपटारा होगा। व्यापार में नौकर लाभकारी सिद्ध होंगे। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या. आज व्यापार में पूंजी निवेश करेंगे। शत्रु पक्ष से सुलह का प्रयास किया जाएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग बनेंगे। ससुराल से प्रिय समाचार मिलेगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला. आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी बढ़ेगी। यात्रा में असुविधा होगी। धन की कमी अखरेगी। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक. आज व्यथ की भागदौड़ बनी रहेगी। किसी प्रियजन से अकारन अनबन हो सकती है। राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु. आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ मिलेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर. आज परिवार में अकारण मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। धन एवं संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी में पहुंच सकता है। राजनीति से आपके प्रभावी भाषण को सराहना मिलेगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ. आज राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग मिलेगा। राज्य सरकार से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यापारिक योजना हेतु धन प्राप्त होगा। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। राजनीति में अपेक्षित धन सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। वाहन सुख बढ़ेगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 8अप्रैल: कन्या राशि वाले शराब पीकर ना चलाएं गाड़ी, होगा नुकसान
आगरा आज का राशिफल 7अप्रैल: मकर राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति
आगरा आज का राशिफल 6 अप्रैल: कन्या राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ