आगरा आज का राशिफल 10 दिसंबर: सिंह राशि वाले रहें सावधान घर में हो सकता है कलेश
- जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 10 दिसंबर, 2020.

राशिफल का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है. ज्योतिषों के अनुसार राशिफल से भविष्य का पता लगाया जा सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 10 दिसंबर 2020.
10 दिसंबर के राशिफल
मेष. आज राजनीतिक विरोधी परास्त होंगे। भवन सम्बन्धी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापारिक उन्नति के साथ धन लाभ होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष. आज प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन. सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे। माता के खराब स्वास्थ्य के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क. आज साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। फोर्स से जुड़े लोगों को शत्रु पर विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह. आज पैतृक धन सम्पत्ति मिलने के योग हैं। परिवार में अकारण क्लेश हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ओकर्षण का केंद्र होंगे। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला. आज भोग विलास पर धन अधिक व्यय होगा। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। अकारण क्रोध से बचें तनाव मिल सकता है। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक. आज ससुराल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश आज पूरी हागी। राजनीतिक मित्र का सहयोग मिलेगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु. आज पिता से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। किसी सरकारी योजना लाभ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति में मजबूती आएगी। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर. आज मन कुछ अशांत रहेगा। किसी परिजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ. आज अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें अन्यथा घात हो सकता है। वाहन धीमे चलाएं, चोट लग सकती है। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन. आज जीवन साथी से मतभेद खत्म होंगे। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापारिक मित्र के साथ मनोरंजन का आनन्द लेंगे। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
हृदय रोगियों की मदद के लिए आगे आया आगरा विकास मंच
आगरा की हवा में घुला सात गुना से ज्यादा धूल कण, एक्यूआई पहुंचा 384
आगरा आज का राशिफल 9 दिसंबर: कुंभ राशि वालों को हो सकती है धन की प्राप्ति
आगरा में तेज हवा और धूप के कारण कम हुआ था प्रदूषण, लगी रही बादलों की लुकाछिपी