आगरा आज का राशिफल 11 दिसंबर: वृष राशि वाले बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे

Smart News Team, Last updated: Sat, 11th Dec 2021, 5:28 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 11 दिसंबर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 11 दिसंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 11 दिसंबर 2021.

मेष: आज कार्य क्षेत्र में नए मित्रों से भेंट होगी, प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी व्यापार में उन्नति के साथ धन एवं मान प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा.

वृष: आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे.

मिथुन: आज अतिथि आगमन से मन प्रसन्न रहेगा, कार्य क्षेत्र में अत्याधिक व्यस्तता रहेगी, किसी विशिष्ट व्यक्ति का सानिध्य एवं मार्ग दर्शन प्राप्त होगा, यात्रा के योग बनेंगे.

कर्क: आज वाहन धीमें चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, रक्त विकार से पीड़ा एवं तनाव हो सकता है, कृषि कार्यों से धन लाभ होगा, यकायक बड़ा पद मिलेगा.

सिंह: आज प्रेम प्रसंग में निकटता आएगी, व्यापार में नए सहयोग बनेंगे, यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी, गृहस्थ जीवन में खुशियों का संचार होगा, उपहार प्राप्त होंगे.

कन्या: आज राजनीति में विरोधी परास्त होंगे, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा धन मिलने से दूर होगी, नाना पक्ष से धन एवं वस्त्र प्राप्त होंगे, वाहन सुख उत्तम रहेगा.

तुला: आज संतान सुख में वृद्धि होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, नए मित्र बनेंगे, अध्ययन में अरुचि रहेगी, कला एवं अभिनय की दुनिया में मान बढेगा.

वृश्चिक : आज व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी, किसी प्रियजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं, माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी.

धनु: आज फोर्स से जुडे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, किसी व्यापारिक कार्य से विदेश जाना पड़ सकता है, धन एवं वस्त्र प्राप्त होंगे.

मकर: आज वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है, और बात पुलिस तक पहुंच सकती है, कान में पीड़ा का आभास होगा, यात्रा के योग बनेंगे.

कुम्भ: आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी, धन एवं संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है, नौकरी में उच्चाधिकारियों का वरद हस्त रहेगा, धन लाभ होगा.

मीन: आज व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी, स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी, संबंधों में भ्रम की स्थिति उत्पंन हो सकती है, किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब होगा.

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें