आगरा आज का राशिफल 11 जुलाई: वृषभ राशि के लोगों का चमकेगा कारोबार, होगा बंपर लाभ
- जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 11 जुलाई, 2020।
_1594387644953_1594387861436.jpg)
इंसान के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा प्रभाव पड़ता है। राशिफल से व्यक्ति को निकट भविष्य का आभास हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 11 जुलाई, 2020।
मेष- आज शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मन अशांत और चिंताग्रस्त रहेगा। अनावश्यक कार्य पर धन व्यय होगा।
वृष- आज शारीरिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजगार और व्यापार में उन्नति, धन लाभ होगा।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में नवीन जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। विदेश जाने के सपने पूरे होंगे।
कर्क- आज पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा। किसी परम मित्र से रुपये पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो सकता है।
सिंह- आज नवीन कार्य करने से बचे, अन्यथा समस्या बढ़ेगी। उदर रोग कष्ट और तनाव का बड़ा कारण बन सकता है।
कन्या- आज गृहस्थ जीवन सुखद और आनंद भरा रहेगा। किसी कार्य योजना के पूरी होने की संभावना है।धन लाभ होगा।
तुला- आज ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। शत्रु पक्ष परास्त होगा। आपके सामाजिक प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- आज भूमि, भवन, वाहन खरीदने से बचें। किसी मित्र से अकारण झगड़ा हो सकता है। संतान से तनाव मिलेगा।
धनु- आज किसी अंजान व्यक्ति से नजदीकी भारी पड़ेगी। यात्रा में सामान चोरी हो सकता है। माता से विवाद हो सकता है।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। रोजगार और व्यापार में उन्नति, धन लाभ होगा।
कुंभ- आज पारिवारिक संपत्ति का विवाद मुकदमे का रूप ले सकता है। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा।
मीन- आज सुखद यात्रा करेंगे। पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। मन अज्ञात भय से भयभीत रहेगा।

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 10 जुलाई: सिंह राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ
आगरा आज का राशिफल 9 जुलाई: मेष राशि को कारोबार में लाभ, अन्य राशियों का हाल
आगरा आज का राशिफल 8 जुलाई: सिंह को फायदा, तुला को तनाव, जानें राशियों का हाल
आगरा आज का राशिफल 7 जुलाई: कर्क राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान