आगरा आज का राशिफल 11 जुलाई: कर्क राशि वालों की आज कोई महत्वाकांक्षा होगी पूर्ण
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 11 जुलाई 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 11 जुलाई 2021.
मेष: आज भवन संबंधी समस्या तनाव देगी, माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं, कार्य क्षेत्र में बड़ा परिश्रम करना पड़ेगा, किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष: आज अपने निर्णय को बार-बार न बदलें, अन्यथा हानि हो सकती है, व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे, बंधु-बांधवों से प्रीति बढ़ेगी, यात्रा पर जा सकते हैं, धन प्राप्त होगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन:आज कार्य क्षेत्र में आपके व्यक्तित्व का आकर्षण अच्छा रहेगा, पैतृक धन संपत्ति को लेकर चिंतित रहेंगे, कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बनेंगे, पिता से वस्त्र एवं आभूषण प्राप्त होंगे। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क:आज कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी, किसी प्रियजन से मिलन होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, उच्च शिक्षा प्राप्ति की बाधा दूर होगी। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह:आज व्यर्थ वाद-विवाद से बचें अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है, भोग विलास की वस्तुओं पर संचित धन व्यय होगा, गृहस्थ जीवन में किसी तीसरे के कारण दूरियां बढ़ेंगी। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या:आज प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, परिवार संग पर्यटन का लुत्फ उठाएंगे, समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला: आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, व्यापार में पिता का सहयोग एवं मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा, राजनैतिक क्षेत्र में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता बढ़ेगी। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक: आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि अधिक रहेगी, किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, संबंधों में अविश्वास न पनपने दें अन्यथा बात बिगड़ सकती है, विदेश यात्रा भी संभव है। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु:आज वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, कोई अतिप्रिय व्यक्ति धोखा दे सकता है, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर:आज जीवन साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, राजनैतिक महात्वाकांक्षा पूर्ण होगी, प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ:आज कार्य क्षेत्र में उत्पन्न हुआ विरोध शांत होगा, किसी प्रियजन के स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी, व्यापारिक क्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे, ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन:आज विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा, किसी विपरीत लिंग साथी के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा, लेखन कार्य से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सम्मान एवं सफलता मिलेगी। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 10 जुलाई: मकर राशि वालों के कार्य क्षेत्र में नए परिवर्तन होंगे लाभकारी
आगरा आज का राशिफल 9 जुलाई: कुम्भ राशि वालों के आज शिक्षा में आ रही बाधाएं होंगी दूर
आगरा आज का राशिफल 8 जुलाई: विवाह योग्य धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार
आगरा आज का राशिफल 7 जुलाई: कुम्भ राशि वालों के आज भूमि संबन्धी कार्यों से होगा धन का लाभ