आगरा आज का राशिफल 12 अगस्त: कन्या राशि वालों को होंगे देव दर्शन

Smart News Team, Last updated: Tue, 11th Aug 2020, 9:46 PM IST
  • जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 12 अगस्त, 2020.
12 अगस्त का राशिफल

जन्मकुंडली का इंसान के जीवन में गहरा असर पड़ता है. राशिफल से इंसान को भविष्य का आभास हो जाता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 12 अगस्त, 2020. 

मेष- आज शेयर या लॉटरी के कारण धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

वृष- आज दादी से धन और उपहार प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। निद्रा सुख उत्तम रहेगा। व्यापार में आय के साधन बढ़ेंगे।

मिथुन- आज विवाद से बचें, वरना जेल जाना पड़ सकता है। अंजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। यात्रा में कष्ट होगा।

कर्क- आज शेयर लॉटरी से लाभ प्राप्त होगा। वाहन सुख उत्तम रहेगा। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। व्यापार में आय अच्छी होगी।

सिंह- आज कार्य क्षेत्र में आपके अच्छे कार्य की सराहना होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या-आज पुलिस और कानून का भय सताएगा। देव दर्शन के योग बनेंगे। पौत्र सुख उत्तम रहेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा।

तुला- आज ससुराल पक्ष से धन और उपहार मिलेंगे। गुप्त रोग के कारण मन खिन्न रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में आपके न्यायशीलता की सराहना होगी। गृहस्थ जीवन में आया तनाव दूर होगा। खोई हुई वस्तु मिलेगी।

धनु- आज मन व्यसनों की ओर भागेगा। व्यापार में कोई सहयोगी नकुसानदेह सिद्ध होगा। व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी।

मकर- आज राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। निःसंतान लोगों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ- आज हृदय रोग के प्रति सचेत रहे। व्यर्थ तनाव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशासनिक क्षमता की लोग सराहना करेंगे।

मीन- आज अधीनस्थ का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। नौकर सुख उत्तम रहेगा। छाती संबंधी रोग के प्रति ज्यादा सचेत रहे।

.12 अगस्त राशिफल
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें