आगरा आज का राशिफल 12 जनवरी: वृष राशि वालों को प्राप्त हो सकता है गुप्त धन

Smart News Team, Last updated: Tue, 12th Jan 2021, 6:57 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 12 जनवरी 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 12 जनवरी 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 12 जनवरी 2021.

मेष. आज मन कुछ अशांत रहेगा। पिता से अपेक्षित सहयोग ना मिलने से मन खिन्न रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष. आज गुप्त धन प्राप्त होगा। किसी प्रियजन से अकारण मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक चोट को नजरअंदाज ना करें गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन. आज सरकारी सहयोग से कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी मिलने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कारण समाज में मान बढ़ेगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क. आज कार्य बनते बनते रुक सकता है। वाद-विवाद से बचें अन्यथा मारपीट हो सकती है ।किसी प्रिया जान से दूर जाना पड़ सकता है। मित्रों से झगड़ा हो सकता है। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह. आज धन हानि हो सकती है कार्यक्षेत्र में चोरी अथवा अग्निकांड हो सकता है। संतान पति से व्यर्थ तनाव मिल सकता है। व्यापार में मन कम लगेगा यात्रा पर जा सकते हैं। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या. आज उधर पीड़ा से कष्ट हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित धन लाभ होने से मन अशांत रहेगा। प्रेम प्रसंग में आपकी भाषा बाधक सिद्ध हो सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला. आज राज दरबार में सम्मान प्राप्त होगा। स्वजन संबंधियों से सुख प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में अच्छी आय होने से मन प्रसन्न रहेगा ।नौकरी में अधीनस्थ से लाभ मिलेगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक. आज मन भयभीत रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। धार्मिक कार्य एवं अच्छे कार्यों में बुद्धि रहेगी। परिवार के वरिष्ठओं से सहयोग मिलने से उनके प्रति आदर भाव रहेगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु. आज धन लाभ होगा। किसी विवाद से मुक्ति मिलेगी। स्थान परिवर्तन के साथ नई जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर. आज मन कुछ अशांत रहेगा। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप घातक सिद्ध होगा। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ. आज ग्राहक सुख उत्तम रहेगा। किसी विपरीत लिंग के साथी से धन एवं उपहार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहा स्थान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन. आज नौकरी से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अतिथि के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें