आगरा आज का राशिफल 12 जून: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान, गंभीर रोग के हो सकते है शिकार
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 12 जून 2021.

आगरा: जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 12 जून 2021.
मेष: आज उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु दूर देश जा सकते हैं, परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा, किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिलेगी, रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ धन लाभ होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष: आज कला अभिनय के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, कार्य क्षेत्र में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, घर में आवश्यकता की वस्तुएं आएंगी, संबंधों में सुधार होगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन: आज राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी, किसी प्रियजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन संबंधी समस्या का समाधान होगा, यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क: आज मन अशांत रहेगा, किसी प्रियजन से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, विदेश यात्रा की अभिलाषा पूर्ण होगी, व्यापार में कड़े परिश्रम के बावजूद अपेक्षित आय न होने से मन खिन्न रहेगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह: आज आपके सभी मनोरथ सफल होंगे, नौकरी में पदोन्नति होने से प्रभाव में वृद्धि होगी, पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, किसी अतिथि के आगमन के योग बनेंगे। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या: आज आजीविका की तलाश पूरी होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पिता से अपेक्षित सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, यात्रा पर जा सकते हैं। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला: आज दूर देश से प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं, सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, किसी मित्र से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक: आज किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं, सजग एवं सावधान रहे, धन का अभाव खटकता रहेगा, परिवार में अकारण क्लेश उत्पन्न हो सकता है, यात्रा से बचें। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु: आज विवाह संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे, किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी, व्यापारियों सहयोगियों में वृद्धि होगी, गीत-संगीत का लुत्फ उठाएंगे, नौकरी में नौकर का सुख बढ़ेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर: आज कारागार से मुक्त होंगे, राजनैतिक विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, गृहस्थ जीवन में प्रगाढ़ता आएगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुंभ: आज निद्रा सुख उत्तम रहेगा, कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी मिलने से स्थिति में सुधार होगा, भूमि संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा, माता से मनोवांछित उपहार पाकर मन प्रसन्न रहेगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन: आज निर्माण संबंधी कार्य में प्रगति आएगी, कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारी से अकारण अनबन हो सकती है, माता के खराब स्वास्थ्य के कारण मन खिन्न रहेगा, वाहन संबंधी समस्या सामने आ सकती है। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 11 जून: वृश्चिक राशि वाले आज वाहन प्रयोग में बरतें सावधानी
आगरा आज का राशिफल 10 जून: वृश्चिक राशि वालो के गृहस्थ जीवन में आई दूरियां होगी कम
आगरा आज का राशिफल 9 जून: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
आगरा आज का राशिफल 8 जून: धनु राशि वालो के सन्तान सुख में होगी वृद्धि, खेलकूद में होंगे सफल