आगरा आज का राशिफल 13 मई: कन्या राशि वाले करेंगे गंभीर रोग पर विजय प्राप्त

Smart News Team, Last updated: Thu, 13th May 2021, 7:15 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जाेनिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 13 मई 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 13 मई 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 13 मई 2021.

मेष: आज प्रिय समाचार मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार, रोजगार में उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष: आज कार्य क्षेत्र में कुछ शुभ घटित होगा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या से निजात पाएंगे, राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन: आज किसी प्रियजन का समाचार मिलेगा, आर्थिक स्थिति खराब रहने से मन खिन्न रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क: आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल्के में न लें अन्यथा स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है, शेयर और लॉेटरी धन लाभ होने के योग हैं। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह: आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे, नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा, प्रेम-प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या: आज आप गंभीर रोग पर विजय प्राप्त करेंगे, किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी, व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला: आज संतान पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है, कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ के दोषपूर्ण व्यवहार के कारण मन खिन्न रहेगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक: आज माता का खराब स्वास्थ्य तनाव एवं चिंता का सबब बनेगा, भवन से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु: आज आपके साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी, व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा, कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर: आज गीत-संगीत के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी, पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, रोजगार एवं व्यापार की बाधाएं दूर होंगी। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुंभ: आज राजनैतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी, कार्य क्षेत्र में सजगता बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन: आज आप किसी घातक रोग की चपेट में आ सकते हैं अत: पूर्ण सजगता एवं सावधानी बरतें, यदि स्वास्थ्य खराब है तो इसे गंभीरता से लें, दूर देश में बसे परिजन का सहयोग प्राप्त होगा। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें