आगरा आज का राशिफल 14 अगस्त: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
- सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 14 अगस्त, 2020.
_(2)_(1)_1597324523336_1597324535002.jpg)
आगरा. इंसान के जीवन में जन्मकुंडली का गहरा प्रभाव पड़ता है. दैनिक राशिफल से इंसान को भविष्य का आभास हो जाता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 14 अगस्त, 2020.
मेष- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें. अन्यथा वाद-विवाद संभव है. परिजन के कारण तनाव हो सकता है.
वृष- किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार का लाभ होगा.
मिथुन- किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। देश विदेश से जुड़े मामले तनाव का कारण बनेंगे। आय की अपेक्षा व्यय होगा।
कर्क- आज बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन लाभ होगा।
सिंह- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा।
कन्या- आज व्यापार में कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।
तुला- आज गुप्त शत्रु के प्रति सचेत रहे। अन्यथा घात हो सकता है। व्यापार में अकारण व्यवधान और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक-किसी विपरीत लिंग साथी से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- आज शत्रु पक्ष से तनाव मिलेगा। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। रोजगार और व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है।
मकर- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। संतान सुख उत्तम रहेगा। गीत संगीत का आनंद लेंगे। अध्ययन कार्य में बाधा आएगी।
कुंभ- आज अकारण माता से अनबन हो सकती है। व्यापार में भागदौड़ बनी रहेगी। नौकरी में अधनीस्थ के कारण तनाव मिलेगा।
मीन- आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्य क्षेत्र में साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे।

अन्य खबरें
आगरा: 32 नए कोरोना संक्रमितों मिले, कोविड केस की कुल संख्या 2 हजार के पार
आगरा आज का राशिफल 13 अगस्त: मीन राशि के लोगों को होगा बंपर धन लाभ
कृष्ण जन्मभूमि पर धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, कोरोना काल में भक्तों के बिना आरती
साइबर चोर ने फौजी बनकर लगाया मेकअप आर्टिस्ट को एक लाख रुपये का चूना