आगरा आज का राशिफल 14 जुलाई: वृश्चिक राशि वालों को शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी

Smart News Team, Last updated: Wed, 14th Jul 2021, 6:38 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 14 जुलाई 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 14 जुलाई 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 14 जुलाई 2021.

मेष: आज प्रेम प्रसंग में विशेष आकर्षण रहेगा, किसी पुराने मित्र संग यात्रा का शुभ अवसर प्राप्त होगा, जीवन साथी से शुभ समाचार मिलेगा, कार्य क्षेत्र में तनाव कम होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष: आज निर्माण संबंधी कार्यों में अकारण विघ्न बाधा आ सकती है, कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ अधिक रहेगी, व्यापारिक अनुबंध होने से व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

मिथुन:आज मन प्रसन्न रहेगा, समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विवाह योग्य लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा, घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)

कर्क:आज ज्ञान एवं विज्ञान से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा, संगीत में रुचि बढ़ेगी, कार्य क्षेत्र में आपकी मधुरवाणी एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना होगी। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह:आज आपको नवीन वाहन प्राप्त होगा अथवा वाहन सुख में वृद्धि होगी, कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या:आज अनायास ही कोई मिथ्या आरोप लग सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लगेगा, नौकरी में अकारण स्थान परिवर्तन हो सकता है धन की कमी गृह क्लेश का सबब बनेगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)

तुला: आज विदेश यात्रा के योग बनेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी, कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनेगी, परिवार संग गीत-संगीत का लुत्फ उठाएंगे। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक: आज शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी, किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा, कार्य क्षेत्र में किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु:आज उच्च शिक्षा प्राप्ति की बाधा दूर होगी, किसी अतिथि के आगमन से परिवार का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मकर:आज स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से बचें अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है, गहरे पानी में न जाएं अन्यथा जान का खतरा हो सकता है। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)

कुम्भ:आज अंतरंग संबंधों में मधुरता आएगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, पिता से मनचाहा उपहार मिलेगा, जीवन साथी के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)

मीन:आज राजनैतिक क्षेत्र में आपके नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ेगा, नए दोस्त संग यात्रा का अवसर प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन होगा, व्यापार में आई बाधा दूर होगी। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें