आगरा आज का राशिफल 14 नवंबर: कन्या राशि वालों के लिए व्यापार में पिता का मार्ग दर्शन लाभकारी सिद्ध होगा

Smart News Team, Last updated: Sun, 14th Nov 2021, 7:28 AM IST
  • व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 14 नबंवर 2021.
सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 14 नवंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली और राशिफल का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 14 नवंबर 2021.

मेष: आज व्यापार में अच्छी आय होगी, नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होंगे, किसी प्रियजन का घर आगमन होगा, कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय की सराहना होगी, आय व्यय में संतुलन रहेगा.

वृष: आज उदर सम्बंधी रोग अत्यधिक पीड़ा देगा, किसी प्रियजन से अकारण अनबन हो सकती है , पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है, यात्रा के योग बनेंगे.

मिथुन: आज बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होंगे, धन का अभाव समाप्त होगा, वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य अथवा योजना की जिम्मेदारी मिलेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

कर्क: आज मित्रों संग सुखद समय व्यतित होगा, भोग विलास में रूचि अधिक रहेगी, शराब पीकर वाहन न चलाएं अन्यथा दुर्घटपा हो सकती है विदेश यात्रा के योग है, वाद विवाद से बचें.

सिंह: आज ससुराल से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, किसी प्रियजन का दूर देश से समाचार आयेगा, व्यापार में सुख सुविधा बढ़ेगी, राजनीति वर्चस्व स्थापित होगा, धन लाभ होगा।

कन्या: आज नौकरी में पदोन्नति के योग है, सरकारी योजना का लाभ मिलेगा, भवन सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा, बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा, व्यापार में पिता का मार्ग दर्शन लाभकारी सिद्ध होगा.

तुला: आज गहरे जल में जाने से बचें अन्यथा जान का खतरा हो सकता है, गुप्त धन प्राप्त हो सकता है, विदेश यात्रा के योग है, स्वास्थ्य में गिरावट बनी रहेगी, क्रोध पर संयम रखें.

वृश्चिक: आज राजनीति में यकायक आपको कोई बड़ा पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है, सजग एवं सावधान रहें, अन्यथा किसी गम्भीर रोग की चपेट में आ सकते हैं, लम्बी यात्रा पर जाने से बचें.

धनु: आज आज विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, किसी विपरित लिंग साथी से निकटता बढेगी, कार्यक्षेत्र में नौकर का सुख बढ़ेगा, नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी.

मकर: आज भूमि सम्बधी मुकदमे अथवा विवाद मे आपकी जीत होगी, व्यापार में पूंजी निवेश की योजना सफल होगी, उच्च शिक्षा हेतु विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धन एवं मान बढे़गा.

कुम्भ: आज सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, व्यापर में आय बढ़ेगी, वाहन सुख उत्तम रहेगा, यात्रा के योग बनेंगे.

मीन: आज भूमि सम्बंधी कार्य से धन लाभ होगा, किसी प्रियजन से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से निकटता बढे़गी, माता से शुभ समाचार मिलेगा.

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें