आगरा आज का राशिफल 14 अक्टूबर: मकर राशि के लोग सेहत का रखें खास ध्यान
- जानिए सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2020.
_1602614112308_1602614119813.jpg)
जन्मकुंडली का इंसान के जीवन में गहरा असर पड़ता है. राशिफल से इंसान को भविष्य का आभास हो जाता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय से सूर्यास्त के अनुसार, आगरा आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2020.
मेष- आज परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे के हस्तक्षेप के कारण तनाव मिलेगा. वाद विवाद में सफलता मिलेगी. (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष- आज भूमि सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा. राजनीति में जन सर्मथन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन लाभ होगा. (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन- आज फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. व्यापार में आपके द्वारा उठाया गया जोखिम लाभकारी सिद्ध होगा. (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क- आज विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. सुख सुविधा पर धन अधिक व्यय होगा. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिक मात्रा होगी. (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह- आज मन पसंद भोज्य पदार्थ प्राप्त होगा. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या- आज गृहस्थ जीवन में अकारण मतभेद हो सकते हैं. व्यापार में कठिन परिश्रम करने पर भी अपेक्षित धन लाभ नहीं होगा. (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला- आज शुभ समाचार मिलेगा. शासन सत्ता से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. रोजगार प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी. (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक- आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी. नौकरी सम्बन्धी समस्या दूर होगी. व्यापार में पिता से आथिर्क सहयोग मिलेगा. (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु- आज पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा. किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति चिंता का सबब बनेगी. (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर- आज खोई हुई वस्तु पुन: मिल सकती है. वाहन तेज गति से न चलाएं, मार्ग में चोट लग सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ- आज जीवन साथी के कारण समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को विवाह से सम्बन्धित शुभ समाचार मिलेगा. (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन- आज किसी पुराने विवाद से मुक्त हो जाएंगे. ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी गम्भीर रोग से मुक्त होंगे. (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
आगरा आज का राशिफल 13 अक्टूबर: वृष राशि के लोग वाहन चलाते हुए रहें सावधान वरना...
आगरा आज का राशिफल 12 अक्टूबर: वृष के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ
आगरा आज का राशिफल 11 अक्टूबर: कन्या राशि के लोग वाणी का रखें ध्यान वरना...
ताज की खूबसूरती पर प्रदूषण लगा रहा है दाग, गुंबद पर हो रहा है धूल कणों का हमला