आगरा आज का राशिफल 14 सितंबर: कुम्भ राशि वालो के घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा
- व्यक्ति को दैनिक राशिफल के जरिए आने वाले कल का आभास होता है. इसलिए जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक आगरा आसपास का आज का राशिफल 14 सितंबर 2021.

आगरा. जन्मकुंडली का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. राशिफल से व्यक्ति को भविष्य का आभास होता है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा का आज का राशिफल 14 सितंबर 2021.
मेष-आज परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा, कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, किसी प्रियजन का आगमन होगा, यात्रा के योग बनेंगे, धन लाभ होगा। (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष-आज गुप्त धन प्राप्त होगा, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, वाहन तीव्र गति से न चलायें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
मिथुन-आज गृहस्थ जीवन में सुख सुविधा बढ़ेगी, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे, व्यापार में आय बढ़ने से उत्साह में वृद्धि होगी, श्रृंगार में रुचि अधिक रहेगी। (क, की, कु, के, घ, ड., छ, के, को, ह)
कर्क-आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा, राजनैतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी, घर में सुख सुविधा की वस्तुएं ला सकते हैं, धन एवं मान बढ़ेगा। (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह-आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी, किसी पुराने मित्र से भेंट होगी, कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, राजनीति में मान बढ़ेगा। (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या-आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी, किसी प्रियजन में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे, धन सम्बन्धी समस्या एवं पराक्रम तनाव का कारण बनेगी, धन हानि होगी। (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठा, पे, पो)
तुला-आज आपके साहस एवं पराक्रम को देख शत्रु भाग खड़े होंगे, कार्य क्षेत्र में आज कुशल प्रबंधक बनकर उभरेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक-आज वाणी में कटुता का समावेश रहेगा, किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, धन का अभाव खटकता रहेगा, पिता से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु-आज राजनैतिक पद एवं कद में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, वाहन सुख उत्तम रहेगा, व्यापार में नये अनुबंध होंगे, सुखद यात्रा होगी। (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मकर-आज व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी, विदेश यात्रा की महत्वकांक्षा पूर्ण होगी, राजनैतिक क्षेत्र में मिथ्या आरोप लग सकता है, स्वास्थ्य नरम रहेगा। (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
कुम्भ-आज आय में वृद्धि होगी, प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। (गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
मीन-आज शासन सत्ता का लाभ मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण योजना की बाधा दूर होगी, व्यापार में नये प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे, सम्बन्धों में निकटता आयेगी। (दी, दू, थ, झ, ञ्च, दे, दो, चा, ची)

अन्य खबरें
राधाष्टमी पूजा मंत्र: राधाजी के दिव्य मंत्र, जिसके जाप से मिलेंगे चमत्कारी लाभ
मंगलवार को हनुमान जी की आरती करने से कोई भी अशुभ नहीं होगा
Ganesh Chaturthi 2021: तुलसी से मिला था गणेश जी को श्राप, पूजा में चढ़ाना होता है वर्जित
आगरा आज का राशिफल 12 सितंबर: मीन राशि वालों को आज भूमि सम्बन्धी कार्य से धन लाभ होगा