आगरा आज का राशिफल 15 जुलाई: कन्या राशि के लोगों को हो सकता है बंपर धन लाभ

Smart News Team, Last updated: Tue, 14th Jul 2020, 7:37 PM IST
  • जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 15 जुलाई, 2020।
जानिए क्या कहते हैं आगरावासियों के सितारे

जन्मकुंडली का व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। दैनिक राशिफल के सहारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इसलिए जानिए आगरा-आसपास का सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आज का राशिफल 15 जुलाई, 2020।

मेष- आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोजगार व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सुख उत्तम रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष- आज अकारण जीवन साथी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अति विश्वास से बचे, अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन- आज गृहस्थ जीवन सुखद और मनोरंजन से भरपूर होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। किसी मित्र से भेंट होगी।

कर्क- आज राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का सानिध्य मिलेगा। धन और उपहार लाभ होगा।

सिंह- घर से अपने ईष्ट देवता का पूजन कर निकलें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

कन्या- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शेयर से लाभ होगा। नए कार्य करने से बचें। यात्रा में कष्ट और परेशानी होगी।

तुला- आज प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक- बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में पूंजी लगाएंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। सुखद यात्रा होगी।

धनु- किसी विपरीत लिंग साथी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अकारण तनाव मिल सकता है। भूमि संबंधी कार्य से लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी।

कुंभ- आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक व्यक्तित्व की सराहना होगी। धन और वस्त्र का लाभ मिलेगा।

मीन- आज किसी प्रियजन से भेंट होगी। पारिवारिक तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। सहयोगियों का लाभ मिलेगा।

.
आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें